रायपुर । आषाढ़ माह में अवर्षा की स्थिति के चलते पनपे अकाल की संभावना पर सावन माह में अभी तक हुये बारिश ने फिलहाल विराम लगा दिया है पर इस बारिश के बाद भी प्रदेश के कई तहसीलों में स्थिति बेहतर नहीं है । इधर बारिश की वजह से बांधों में जल भराव की स्थिति काफी बेहतर हुयी है और कई बांधों से जहां भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़ा जा रहा है वहीं कई बांधों से छोड़े जाने के कगार पर है । इस अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में न छोड़ व्यापक किसान हित में नहरों में छोड़ने की मांग जल संसाधन मंत्री केदार कश्यप को मेल से ज्ञापन भेज किसान संघर्ष समिति के संयोजक भूपेन्द्र शर्मा ने की है ।
ज्ञातव्य हो कि प्रदेश में 46 छोटे – बड़े बांध है जिसमें से अधिकांश आषाढ़ माह बीतने तक अवर्षा की स्थिति के चलते खाली पड़े थे पर सावन माह में शुरुआत से अब तक हुयी बारिश से बांधों में जल भराव की स्थिति में सुधार हुआ है और कई बांधों में पूर्ण भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़ा जा रहा है वहीं कई बांधों से नदी – नालों में पानी छूटने के कगार पर है । प्रेषित ज्ञापन में सामयिक परिस्थिति के परिपेक्ष्य में बाधो में भराव के बाद अतिरिक्त पानी को नदी – नालों में छोड़े जाने को पानी की बर्बादी ठहराते हुये व्यापक किसान हित में इसे नहरों में क्षमतानुसार छोड़ने की मांग की गयी है।
दतिया मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा सीट पर उपचुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है।…
बुरहानपुर बुरहानपुर शहर ऐतिहासिक और यहां सभी धर्मों के संगम के रूप में जाना जाता…
इंदौर इंदौर में मेट्रो के अंडरग्राउंड रूट का काम अब तेजी पकड़ने जा रहा है.…
इंदौर इंदौर में हनी ट्रैप कहे जा रहे ब्लैकमेलिंग मामले में बड़ा एक्शन लेते हुए…
रायपुर : एक खाद दुकान का लाइसेंस निलंबित, कई विक्रेताओं को नोटिस मेसर्स लक्ष्मी ट्रेडर्स…
भोपाल मध्यप्रदेश के चर्चित मॉडल ट्विशा शर्मा की संदिग्ध मौत के मामले में सुप्रीम कोर्ट…