जगदलपुर। बस्तर में घने जंगल में बांस की उपलब्धता अधिक है. मानसून में बांस के जड़ से निकलने वाले नन्हे कोपलों (करील) को स्थानीय आदिवासी रहवासी मार्केंट में बेच रहे हैं. वन विभाग ने इस पर कार्रवाई करते हुए एक महीने में 4 क्विंटल से अधिक जब्ती की है. बस्तर के स्थानीय लोग बांस के करील को ‘बास्ता’ कहते हैं. मानसूम के दिनों में बस्तर एक कोने से लेकर दूसरे कोने तक साप्ताहिक बाजार व सामान्य बाजारों में स्थानीय आदिवासी बेचने के लिए बड़ी संख्या में लाते हैं. करील को तोड़ने से बांस के विकास पर होने वाले असर को देखते हुए इसकी कटाई पर रोक लगाई गई है. ऐसे में बाजार में बेचने के लिए लाए जा रहे करील की जब्ती कार्रवाई की गई है. इसी कड़ी में वन विभाग की उड़नदस्ता टीम ने जगदलपुर शहर के संजय मार्केट से करीब डेढ़ क्विंटल करील (बास्ता) जब्त किया गया. मानसून की शुरुआत से लेकर अब तक करीब 4 क्विंटल से अधिक बास्ता जब्ती कर बेचने वालों पर आवश्यक कार्रवाई की गई है.
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…