छत्तीसगढ़

CG : बाइक चालक को बचाते वक्त नहर में गिरी ट्रेलर, ड्राइवर को आई चोट

कोरबा। जिले में कोयला लोडेड ट्रेलर नहर की रेलिंग तोड़ते हुए 20 फीट नीचे पानी के तेज बहाव में गिर गया। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। ट्रेलर ड्राइवर किसी तरह से तैरते हुए बाहर निकला और अपनी जान बचाई। मामला सर्वमंगला चौकी क्षेत्र का है। ट्रेलर चालक ने बताया कि वो कुसमुंडा खदान से गाड़ी में कोयला लोड कर निकला था। यहां सर्वमंगला फाटक पार करते ही सामने अचानक से बाइक सवार आ गया। उसे बचाने के चक्कर में ट्रेलर अनियंत्रित हो गया और रेलिंग को तोड़ते हुए नहर में 20 फीट नीचे जा गिरा।

इस हादसे के बाद ड्राइवर ने किसी तरह से बहते हुए पानी में छलांग लगाई और एक किलोमीटर तक तैरने के बाद काफी दूर जाकर बाहर निकला। ड्राइवर ने बताया कि अगर वो वहां से नीचे नहीं कूदता, तो डूबकर उसकी मौत हो जाती। इधर हादसे के बाद मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलने पर सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभु तिवारी अपनी टीम के साथ पहुंचे। घटना की जानकारी नहर से निकलने के बाद ड्राइवर ने वाहन मालिक को दी। वाहन मालिक भी मौके पर पहुंचे। हादसे में ड्राइवर को चोट भी आई है। उसे अस्पताल के लिए रवाना किया गया है।

kgnews

Recent Posts

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

आंगनवाड़ी दीदी के प्रयास से कुपोषण के चक्रव्यूह से बाहर आई मासूम माहिका

भोपाल  जब सरकारी प्रयास और एक माँ का संकल्प आपस में मिलते हैं, तो कुपोषण…

9 hours ago
मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

मुरैना के डायल-112 हीरोज कुएँ में गिरकर घायल हुए 45 वर्षीय व्यक्ति को पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  मुरैना जिले के थाना कैलारस क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं मानवीय संवेदनशीलता…

9 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल

रायपुर उप मुख्यमंत्री  अरुण साव ने 5 गांवों में लगाई चौपाल उप मुख्यमंत्री तथा स्थानीय…

9 hours ago
सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

सड़क चौड़ीकरण में घर टूटने पर छात्रा का सवाल, इंदौर कलेक्टर से पूछा- विकास के नाम पर मकान तोड़ना जरूरी है क्या?

 इंदौर स्कूल चले हम अभियान के अंतर्गत कलेक्टर शिवम वर्मा ने मंगलवार को शासकीय उत्कृष्ट…

9 hours ago
श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

श्रमिक कल्याण, सामाजिक सुरक्षा और सुविधाओं का विस्तार सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता : मंत्री पटेल

भोपाल श्रमिकों और उनके परिवारों को सामाजिक सुरक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, आवास और सम्मानजनक जीवन उपलब्ध…

9 hours ago