डोंगरगढ़ मोहारा चौकी के अंतर्गत आने वाले रुवातला गांव में बीती रात खैरबना से लौट रहे एक व्यक्ति की सड़क हादसे में मौत हो गई। चौकी से मिली जानकारी अनुसार बहुरित गोड़ पिता रतिराम गोड़ आयु 35 वर्ष निवासी गातापार थाना लालबाग राजनांदगाव मोहारा के पास खैरबना ग्राम में एक सगाई समारोह में सम्मिलित होकर देर रात घर वापस जा रहा था। आशंका है कि सड़क पर अंधेरा होने के कारण उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई होगी। जिससे उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। ग्रामीणों ने बताया कि सुबह कुछ लोगों के द्वारा इस घटना को देखे जाने के बाद तुरंत 112 में कॉल कर चौकी को सूचना दी गई। चौकी प्रभारी नें बताया कि उक्त युवक की इस घटना में मृत्यु मौके पर ही हो गई। मर्ग कायम कर शव पीएम के लिए डोंगरगढ़ अस्पताल रवाना किया गया।
रायपुर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने छत्तीसगढ़ में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत कोई भी…
रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट स्कूल ऑफ एक्सीलेंस…
जबलपुर शहर के पुराने बाजार क्षेत्र बड़ा फुहारा में एक तीन मंजिला जर्जर इमारत ताश…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में "सेफ क्लिक 2.0" अभियान प्रभावी रूप से संचालित किया…
भोपाल महिला एवं बाल विकास मंत्री निर्मला भूरिया ने कहा है कि सरकार बच्चों के…
रायपुर राजधानी के उरला थाना क्षेत्र के बेंद्री स्थित 3डी फैक्ट्री में मंगलवार शाम ऑक्सीजन…