छत्तीसगढ़

CG : बाज़ार और अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

बलौदाबाजार छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद सत्ता में आई भाजपा सरकार के आने के बाद जिला प्रशासन सख्त नजर आ रहा है. अवैध रूप से हो रहे कब्जों पर प्रशासन लगातार कार्रवाई कर रहा है. इसी कड़ी में आज सुबह प्रशासन ने बाजार में किए गए अवैध अतिक्रमण पर बुलडोजर चलाकर कब्ज़ा मुक्त किया. इस दौरान तहसीलदार और नगरपालिका के अधिकारी कर्मचारी सहित भारी पुलिस बल मौके पर मौजूद था। बता दें कि आज अवैध कब्जों पर कार्रवाई के पहले सोमवार को प्रशासन ने अतिक्रमणकारियों को खुद अतिक्रमण हटाने के लिए सूचित भी किया था. जिसके बाद आज सुबह प्रशासनिक अमला बाजार पहुंचा और अतिक्रमण हटाने का काम शुरू किया. कब्ज़ा हटाने आए नगर निगम के कर्मचारी और पुलिस को देख अतिक्रमण कारी स्वयं अपना सामान हटाने लगे. इस दौरान बाजार में मटन बेचने वालों से परेशान सेवानिवृत्त शिक्षक पी आर बंजारे ने कहा कि बहुत अच्छी पहल है हम दिनरात बदबू से परेशान रहते थे. तबीयत भी खराब हो जाती थी. अब अच्छा लग रहा है कि प्रशासन ने इन्हें हटवाया है। तहसीलदार राजु पटेल ने बताया कि एसडीएम से मिले निर्देश के बाद अतिक्रमणकारियों को पहले जानकारी दी गई थी. जिसके बाद आज नगरपालिका का प्रशासनिक अमला अतिक्रमण हटाने मे लगा है. जिसमें अतिक्रमण करने वाले भी सहयोग कर रहे हैं और अब यह लगातार चलेगा. वहीं मटन व्यापारियों के लिए व्यवस्था की गयी है जहां पर वह अपना व्यवसाय करेंगे। नगरपालिका अधिकारी भोला सिंह राजपुत ने बताया कि कलेक्टर एवं एसडीएम महोदय से मिले दिशा निर्देश के बाद अतिक्रमण हटाया जा रहा है तथा अब यह लगातार जारी रहेगा और जहां-जहां से शिकायत आयेगी वहां कार्यवाही की जायेगी. वहीं मटन का व्यवसाय करने वालों के लिए काफी पहले से व्यवस्था की गयी थी पर वे नहीं जा रहे थे. आज उन्होंने स्वयं अपना सामान हटा रहे हैं और व्यवस्थित स्थान पर ये अपना व्यवसाय करेंगे।

kgnews

Recent Posts

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

मंत्री विश्वास सारंग ने पर्वतारोही ज्योति रात्रे को दी ऐतिहासिक उपलब्धि पर शुभकामनाएं

भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…

3 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज बिछड़ी 06 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

4 hours ago
“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

“SAFE CLICK 2.0” अभियान के तहत जीआरपी भोपाल द्वारा 5 किलोमीटर साइबर जागरूकता मैराथन आयोजित

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…

4 hours ago
केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

केंद्र एवं राज्य शासन की सब्सिडी से घर की छत पर लगा सोलर रूफटॉप

रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…

4 hours ago
टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

टैलेंट सर्च में दिखा युवाओं का दम, बॉक्सिंग-बैडमिंटन और तीरंदाजी ट्रायल्स में उमड़ी प्रतिभाएं

भोपाल  खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…

4 hours ago
कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

कृषि और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की तस्वीर बदलेगी सुठालिया परियोजना : राज्यमंत्री पंवार

भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…

4 hours ago