छत्तीसगढ़

CG : बाढ़ आपदा प्रबंधन की पूर्व तैयारी को लेकर

महासमुंद, कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने 20 मई को समय-सीमा बैठक के दौरान आगामी मानसून को दृष्टिगत रखते हुए बाढ़ आपदा बचाव एवं राहत कार्यों की पूर्व तैयारी हेतु जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक ली। इस बैठक में उन्होंने बाढ़ से निपटने के लिए समुचित एवं प्रभावी रणनीति तैयार करने के निर्देश दिए। बैठक में सीईओ जिला पंचायत एस. आलोक, अपर कलेक्टर रवि कुमार साहू सहित सभी विभागीय अधिकारी उपस्थित थे।
कलेक्टर लंगेह ने जिले में स्थापित वर्षा मापक यंत्रों की जांच कर उन्हें कार्यशील स्थिति में लाने और जिन स्थानों पर ये यंत्र नहीं हैं वहाँ शीघ्र स्थापना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने 1 जून 2025 से जिले में 24×7 नियंत्रण कक्ष की स्थापना करने को कहा, जिसकी जानकारी आमजन को मीडिया के माध्यम से दी जाएगी। नियंत्रण कक्ष ’1 जून 2025’ से वर्षा ऋतु की समाप्ति तक ’कलेक्टर कार्यालय, कक्ष क्रमांक 20’ में कार्यशील रहेगा। इस आपदा नियंत्रण कक्ष का ’दूरभाष क्रमांक 07723-223505’ तथा ’ईमेल आईडी msamund.cg@nic.in है। आपदा नियंत्रण कक्ष के संचालन हेतु नोडल एवं सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
उन्होंने संवेदनशील एवं पहुंचविहीन क्षेत्रों में आवश्यक खाद्यान्न, नमक, केरोसीन तथा जीवन रक्षक दवाइयों का अग्रिम भंडारण सुनिश्चित करने के साथ पेयजल के स्रोतों की सफाई एवं ब्लीचिंग पाउडर की पर्याप्त उपलब्धता बनाए रखने के निर्देश दिए हैं।
कलेक्टर ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों की सूची तैयार कर सतत निगरानी रखने, सुरक्षित स्थानों की पहचान कर वहां लोगों को पहुँचाने की पूर्व योजना बनाने, बचाव कार्यों हेतु उपकरणों एवं नावों को क्रियाशील रखने एवं प्रशिक्षित बचाव कर्मियों की तैनाती सुनिश्चित करने को कहा। नगरीय क्षेत्रों में नालों की नियमित सफाई एवं जल निकासी हेतु पंपों की व्यवस्था, बड़ी नदियों के जलस्तर की सतत निगरानी तथा जलाशयों से जल प्रवाह की सूचना समय पर निचले क्षेत्रों को प्रदान करने के निर्देश भी दिए गए। कलेक्टर ने राहत शिविरों में भीड़ नियंत्रण, स्वच्छता, पेयजल, स्वास्थ्य परीक्षण आदि की उचित व्यवस्था सुनिश्चित करने और बाढ़ से होने वाली क्षति की दैनिक जानकारी निर्धारित प्रारूप में राहत आयुक्त कार्यालय एवं राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के पोर्टल पर समय पर अपलोड करने को कहा।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो रही है दुर्घटना…

राजनांदगांव : क्षतिग्रस्त डिवाइडर से हो रही है दुर्घटना…

राजनांदगांव | बसंतपुर चौक में कई दिनों से डिवाइडर क्षतिग्रस्त पड़ा है, लेकिन अब तक…

6 minutes ago
खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण

रायपुर खाद वितरण में खैरागढ़ जिला प्रदेश में प्रथम, 83.82 प्रतिशत उर्वरक का हुआ वितरण…

10 minutes ago
राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ देखने पहुंच रहे लोग, सख्ती जरूरी…

राजनांदगांव : शिवनाथ नदी में बाढ़ देखने पहुंच रहे लोग, सख्ती जरूरी…

राजनांदगांव| बारिश के कारण शिवनाथ नदी का जलस्तर बढ़ने के बाद बड़ी संख्या में लोग…

11 minutes ago
बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

बच्चों में गैर-संचारी रोगों की समय पर पहचान के लिए विशेष अभियान 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच

रायपुर 200 से अधिक बच्चों की स्वास्थ्य जांच मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व…

55 minutes ago
इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

इंतजार खत्म! आज आएगी लाड़ली बहना योजना की 38वीं किस्त, CM मोहन यादव भेजेंगे ₹1500

भिंड  मध्य प्रदेश की लाडली बहना योजना की अगली किस्त का इंतजार कर रही महिलाओं…

1 hour ago
MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

MP मानसून सत्र 2026: UCC समेत 10 बड़े विधेयक होंगे पेश, 10 साल की सजा वाला नया कानून भी

भोपाल  विधानसभा के मानसून सत्र में नगरीय विकास विभाग ने अग्निशमन और कॉलोनी विधेयक पेश…

1 hour ago