छत्तीसगढ़

CG : बाबाधाम : शिवभक्तों को कंफर्म सीट के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने की विशेष पहल …

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा श्रावणी मेला के दौरान यात्रियों की होने वाली अतिरिक्त भीड़ को ध्यान में रखते हुए उन्हें कंफर्म बर्थ के साथ यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु गाड़ी संख्या 08895/08896 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी के मध्य 05-05 फेरों के लिये श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन किया जा रहा है । गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी–मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से दिनांक 01 अगस्त से 29 अगस्त 2026 तक (05 फेरा ) प्रत्येक शनिवार को तथा गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 02 अगस्त से 30 अगस्त 2026 तक (05 फेरा ) प्रत्येक रविवार को चलेगी । इस गाड़ी का वाणिज्यिक ठहराव दोनों दिशाओं में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के गोंदिया, डोंगरगढ़, राजनादगाँव, दुर्ग, रायपुर, भाटापारा, बिलासपुर, चांपा, रायगढ़, बेलपहाड़ एवं ब्रजराजनगर स्टेशनों में दिया गया है |

👉 गाड़ी संख्या 08895 नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी-मधुपुर श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी से 04:30 बजे प्रस्थान कर गोंदिया आगमन 06:28 बजे, प्रस्थान 06:30 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:30 बजे, प्रस्थान 07:32 बजे, राजनांदगांव आगमन 07:58 बजे, प्रस्थान 08:00 बजे, दुर्ग आगमन 08:35 बजे, प्रस्थान 08:37 बजे, रायपुर आगमन 09:30 बजे, प्रस्थान 09:35 बजे, भाटापारा आगमन 10:35 बजे, प्रस्थान 10:37 बजे, बिलासपुर आगमन 11:40 बजे, प्रस्थान 11:50 बजे, चांपा आगमन 12:41 बजे, प्रस्थान 12:43 बजे, रायगढ़ आगमन 13:51 बजे, प्रस्थान 13:53 बजे, बेलपहाड़ आगमन 14:29 बजे, प्रस्थान 14:31 बजे, ब्रजराजनगर आगमन 14:40 बजे, प्रस्थान 14:42 बजे अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए अगले दिन 06:00 बजे मधुपुर पहुंचेगी।

👉 इसी प्रकार गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन मधुपुर से 09:00 बजे प्रस्थान कर अपने निर्धारित मध्यवर्ती स्टेशनों से होते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के ब्रजराजनगर आगमन 23:50 बजे, प्रस्थान 23:52 बजे, बेलपहाड़ आगमन 00:01बजे, प्रस्थान 00:03 बजे, रायगढ़ आगमन 00:55 बजे, प्रस्थान 00:57 बजे, चांपा आगमन 02:15 बजे, प्रस्थान 02:17 बजे, बिलासपुर आगमन 03:20 बजे, प्रस्थान 03:30 बजे, भाटापारा आगमन 04:18 बजे, प्रस्थान 04:20 बजे, रायपुर आगमन 05:20 बजे, प्रस्थान 05:25 बजे, दुर्ग आगमन 06:20 बजे, प्रस्थान 06:22 बजे, राजनांदगांव आगमन 06:48 बजे, प्रस्थान 06:50 बजे, डोंगरगढ़ आगमन 07:15 बजे, प्रस्थान 07:17 बजे, गोंदिया आगमन 08:25 बजे, प्रस्थान 08:27 बजे होते हुए दूसरे दिन 11:50 बजे नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी पहुंचेगी।

इसी प्रकार वापसी में गाड़ी संख्या गाड़ी संख्या 08896 मधुपुर–नेताजी सुभाष चंद्र बोस इतवारी श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन में दिनाँक 02 अगस्त 2026 को एसी-III में – 190, स्लीपर में 528, दिनाँक 09 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 527, दिनाँक 16 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 527, दिनाँक 23 अगस्त 2026 को एसी-III में – 189, स्लीपर में 530, दिनाँक 30 अगस्त 2026 को एसी-III में – 191, स्लीपर में 528 बर्थ उपलब्ध है । यात्रीगण कृपया अग्रिम आरक्षण कराकर कंफर्म सीट के साथ सुगम यात्रा का लाभ उठाएँ | मध्यवर्ती स्टेशनों में गाड़ी का ठहराव इस श्रावणी मेला साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का ठहराव दोनों दिशाओं में झारसुगुड़ा, बामड़ा, गारपोस, राजगंगपुर, राउरकेला, ओड़गा, बानो, पोकला, हटिया, रांची, मुरी, झालिदा, कोटशिला, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, कतरासगढ़, धनबाद तथा चित्तरंजन स्टेशनों पर भी प्रदान किया गया है। कोच संरचना इस विशेष ट्रेन में 04 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 10 शयनयान, 04 सामान्य श्रेणी तथा 02 एसएलआरडी सहित कुल 20 कोच लगाए जाएंगे । यात्रियों से आग्रह है कि उक्त स्पेशल ट्रेन की समय-सारिणी और ठहराव संबंधी विस्तृत जानकारी के लिए कृपया वेबसाइट www.enquiry.indianrail.gov.in पर देखकर तदानुसार यात्रा प्रारम्भ करें |

kgnews

Recent Posts

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

महादेव बेटिंग ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर ओमान में गिरफ्तार, फर्जी पासपोर्ट का आरोप

रायपुर. महादेव ऑनलाइन सट्‌टा ऐप के संचालक सौरभ चंद्राकर को ओमान में गिरफ्तार किया गया…

22 minutes ago
CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

CG : पर्यटकों की सुरक्षा के लिए तिरिया पर्यटन स्थल 30 सितंबर तक बंद…

जगदलपुर । मानसून के दौरान नदी-नालों में जलस्तर में वृद्धि के मददेनजर ग्राम सभा तिरिया…

26 minutes ago
आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से सकुशल लौटी बच्ची

आयोग की ठोस मॉनिटरिंग और SJPU(पुलिस) की मेहनत से  सकुशल लौटी बच्ची 4 दिन की…

41 minutes ago
CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

CG : उद्यानिकी फसलों हेतु मौसम आधारित फसल बीमा लागू…

सूरजपुर । राज्य में उद्यानिकी फसलों में पुर्नगठित मौसम आधारित फसल बीमा योजना अंतर्गत मौसम…

42 minutes ago
CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

CG : राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष 23 को लेंगे बैठक…

सूरजपुर । छत्तीसगढ़ राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग, रायपुर के अध्यक्ष (केबिनेट मंत्री दर्जा) नेहरू राम…

45 minutes ago
CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

CG : 31 जुलाई तक कराएं उद्यानिकी फसलों का मौसम आधारित फसल बीमा…

बेमेतरा । जिले के उद्यानिकी फसल उत्पादक किसानों के लिए अच्छी खबर है। खरीफ वर्ष…

47 minutes ago