छत्तीसगढ़

CG : बाराती गाड़ी में हत्या, चाकू चलने की वजह आई सामने…

बिलासपुर । बारात में शामिल होने जा रहे युवकों के बीच मामूली कहासुनी अचानक खूनी संघर्ष में बदल गई। पिकअप वाहन के भीतर हुए चाकू हमले में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद वाहन में सवार लोगों के बीच अफरा-तफरी मच गई। मामला रतनपुर क्षेत्र के देवरी गांव का है। जानकारी के अनुसार, 8 मई को देवरी निवासी 26 वर्षीय लक्ष्मी प्रधान और 26 वर्षीय सूरज कश्यप गांव से पिकअप वाहन में सवार होकर सरगांव बारात में जा रहे थे। इसी दौरान वाहन में मौजूद दो नाबालिग लड़के इंजन के ऊपर बैठ गए।

बताया गया कि लक्ष्मी प्रधान ने दोनों नाबालिगों को वहां से हटने के लिए कहा। इस बात पर दोनों नाराज हो गए और गाली-गलौज शुरू कर दी। लक्ष्मी ने विरोध किया तो विवाद बढ़ गया। आरोप है कि दोनों नाबालिगों ने लक्ष्मी के साथ मारपीट करते हुए उस पर चाकू से हमला कर दिया। घटना के दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे सूरज कश्यप पर भी हमला किया गया। आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और चाकू मारकर घायल कर दिया।

चलती बारात वाहन में अचानक हुई चाकूबाजी से वहां मौजूद लोग घबरा गए। घायल दोनों युवकों को तत्काल इलाज के लिए सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में जांच के बाद डॉक्टरों ने लक्ष्मी प्रधान को मृत घोषित कर दिया। वहीं सूरज कश्यप का इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलने पर सिम्स चौकी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। 9 मई को पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और बाद में शव परिजनों को सौंप दिया। आरोपी नाबालिगों को हिरासत में ले लिया गया है।

kgnews

Recent Posts

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

कौशल विकास से आत्मनिर्भर बनेंगे युवा: मंत्री रामविचार नेताम

रायपुर कृषि एवं कृषक कल्याण तथा पशुपालन मंत्री रामविचार नेताम कृषि एवं कृषक कल्याण तथा…

20 minutes ago
अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

अशोकनगर में 10 वर्षीय दिव्यांग बालिका से सामूहिक दुष्‍कर्म के प्रकरण में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास

भोपाल महिलाओं, बालिकाओं एवं दिव्यांगजनों के विरुद्ध अपराधों के प्रतिमध्यप्रदेश पुलिस की जीरो टॉलरेंस नीतिके…

25 minutes ago
भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भावी पीढ़ी के लिए हरित मध्यप्रदेश का निर्माण हमारी प्राथमिकता: राज्यमंत्री पंवार

भोपाल  मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार)  नारायण सिंह पंवार ने कहा है…

30 minutes ago
कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

कुकिंग प्रतियोगिता के दूसरे दिन भी महिलाओं ने दिखाई अपनी प्रतिभा

भोपाल सिंधी मेला समिति द्वारा आयोजित कुकिंग कम्पटीशन के दूसरे दिन भी महिलाओं ने अपनी…

30 minutes ago
लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

लाड़ली बहनों को मिलेगी 38वीं किश्त की सौगात

भोपाल मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार को जिला भिंड के लहार में आयोजित होने वाले…

35 minutes ago
शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

शाला प्रवेश उत्सव में गूंजा शिक्षा का उत्साह, मंत्री राजेश अग्रवाल ने नवप्रवेशी बच्चों का किया आत्मीय स्वागत

रायपुर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री  राजेश अग्रवाल ने आज स्वामी आत्मानंद गवर्नमेंट अंग्रेजी माध्यम स्कूल,…

45 minutes ago