छत्तीसगढ़

CG : बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से 3 साल की मासूम की मौत

बलरामपुर । छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में बारिश के कारण कच्ची दीवार गिरने से 3 साल की मासूम की मौत हो गई। उसके माता-पिता घायल हो गए हैं। वहीं, सासू नदी में बहे चाचा-भतीजे की तलाश में जुटी एनडीआरएफ की टीम को मंगलवार को भतीजे का शव मिला। उसके चाचा की तलाश जारी है।

जिले में नदी-नाले उफान पर हैं। दरअसल, बंगाल की खाड़ी में बने डीप डिप्रेशन के असर से उत्तर छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग के बलरामपुर, सूरजपुर, कोरिया और एमसीबी जिलों में 3 दिनो से रुक-रुककर बारिश हो रही है। सर्वाधिक बारिश बलरामपुर जिले में हुई है। इसी बारिश के दौरान राजपुर थाना क्षेत्र के ग्राम करवां में प्रेमसाय कोडाकू, उसकी पत्नी और 3 वर्षीय बेटी अर्चना दीवार गिरने से दब गए। मासूम अर्चना पूरी तरह से मलबे के नीचे दब गई।

जिससे उसकी मौत हो गई। वहीं, प्रेमसाय कोड़ाकू और उसकी पत्नी को मामूली चोटें आई हैं। बलरामपुर जिले के पस्ता में रविवार दोपहर सासू नदी में बहे ग्राम चिलमा निवासी प्रभू पहाड़ी कोरवा (39) का शव मंगलवार को एसडीआरएफ की टीम ने बरामद कर लिया है। वहीं, उसके चाचा लाल साय पहाड़ी कोरवा (55) का अब भी पता नहीं चला है। उसकी तलाश के लिए बुधवार को भी एसडीआरएफ टीम ने तलाशी अभियान चलाया।

kgnews

Recent Posts

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का दिल्ली दौरा, सियासी गलियारों में बढ़ी हलचल

24 जून को रायपुर से दिल्ली रवाना होंगे सीएम साय, छत्तीसगढ़ सदन में रात्रि विश्राम—केंद्रीय…

8 hours ago
अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

अल-नीनो के मद्देनजर केंद्रीय कृषि मंत्री चौहान ने ली छत्तीसगढ़ की खेती-किसानी की जानकारी

रायपुर अल-नीनो के प्रभाव से इस बार मानसून कमजोर रहने की आशंका के बीच छत्तीसगढ़…

9 hours ago
भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

भू-माफियाओं और अवैध कब्जाधारियों पर शासन का सख्त प्रहार, बसनी में शासकीय भूमि कराई गई अतिक्रमण मुक्त

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार द्वारा शासकीय भूमि की सुरक्षा और…

9 hours ago
मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

मोहन नागर और स्व. भगवानदास रैकवार के योगदान ने मध्यप्रदेश को किया गौरवान्वित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राष्ट्रपति मती द्रौपदी मुर्मु जी द्वारा मंगलवार को नई…

9 hours ago
कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

कौशल विकास और पर्यटन विभाग युवाओं के रोजगार के लिये समन्वयपूर्वक करें प्रबंध : मुख्यमंत्री डॉ. यादव

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि प्रदेश में रोजगार के क्षेत्र में…

9 hours ago
राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

राज्य डेटा सुरक्षा को मिलेगी नई मजबूती: रायपुर में उच्चस्तरीय साइबर सुरक्षा कार्यशाला सम्पन्न

रायपुर राज्य में डिजिटल गवर्नेंस के तेजी से बढ़ते दायरे और शासकीय सेवाओं के बढ़ते…

9 hours ago