रायपुर बारिश थमने के बाद छत्तीसगढ़ में दिन का तापमान अब बढ़ने लगा है। अगले 3 दिनों में ज्यादातर जगहों पर अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री की बढ़ोतरी होगी। वहीं, 3 जिलों मे दिन का पारा 40 डिग्री के पार रिकॉर्ड किया गया है। सोमवार को अधिकतम तापमान राजनांदगांव (डोंगरगढ़) में 41 डिग्री, दंतेवाड़ा में 40.4 डिग्री और बीजापुर में 40.2 डिग्री पहुंच गया है।

सोमवार सुबह से ही रायपुर समेत आस-पास के जिलों में तेज बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली और रात का टेंपरेचर भी गिरा रहा। प्रदेश में एक-दो जगहों पर हल्की बूंदाबांदी हुई थी। सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान 41 डिग्री डोंगरगढ़ में जबकि सबसे कम तापमान 19.4 डिग्री नारायणपुर में दर्ज किया गया।

रायपुर में मौसम साफ रहेगासोमवार को रायपुर में अधिकतम तापमान 38.7 डिग्री रहा और रात का पारा 25.5 डिग्री दर्ज किया गया। दिन का तापमान सामान्य से 1 डिग्री कम रहा, वहीं रात का पारा 1 डिग्री ज्यादा रहा। आज रायपुर समेत कई जिलों में सुबह से मौसम साफ है।रायपुर में अधिकतम तापमान 38 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। इस दौरान राजधानी रायपुर में हल्के बादल भी छाए रह सकते हैं।बिलासपुर में चढ़ने लगा दिन का पाराबिलासपुर संभाग के जिलों में अधिकतम तापमान बढ़ने लगा है। रविवार को पारा 36.6 डिग्री रहा, जो बढ़कर 39.6 डिग्री पर पहुंच गया है। हालांकि टेंपरेचर सामान्य से 1 डिग्री कम था। वहीं, रात का तापमान 24.4 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।दुर्ग में दिन-रात का तापमान सामान्य से कममौसम विभाग के मुताबिक सोमवार को दुर्ग में 37.6 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया है। दिन का पारा सामान्य से 3 डिग्री कम है। रात का तापमान 20.2 डिग्री रहा, जो औसत से 4 डिग्री कम है।शहरों का अधिकतम तापमानशहरअधिकतम तापमानसामान्य से अंतररायपुर38.7 डिग्री-1 डिग्रीरायपुर (माना)38.6 डिग्री-1 डिग्रीबिलासपुर39.6 डिग्री-1 डिग्रीअंबिकापुर36.9 डिग्री0 डिग्रीपेंड्रा37.4 डिग्री0 डिग्रीदुर्ग37.6 डिग्री-3 डिग्रीजगदलपुर38.8 डिग्री+2 डिग्री

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *