रायपुर। बारिश होने पर पेड़ के नीचे खड़े हो गए बच्चे। गाज गिरने से 1 की मौतहो ग। दंतेवाड़ा के कौरगांव में बिजली गिरने से 12 साल के लड़के की मौत हो गई। जबकि 2 बच्चियां घायल है। दोनों का इलाज जारी है। तीनों गाय चराने गए थे, बारिश होने पर तीनों पेड़ के नीचे खड़े गए तभी अचानक बिजली की चपेट में आ गए। छत्तीसगढ़ में अक्टूबर महीने के पहले हफ्ते से मानसून की विदाई का सिलसिला शुरू हो गया है। 20 अक्टूबर तक मानसून पूरी तरह से विदा हो जाएगा। मानसून की विदाई के साथ ही हवा की दिशा बदलेगी और उत्तर पूर्वी हवा की एंट्री के साथ अक्टूबर महीने के अंतिम दिनों में तापमान में गिरावट का दौरा जारी होगा और रात में ठंड बढ़ेगी। फिलहाल पिछले कुछ दिनों से बारिश पर ब्रेक लगने से दिन का पारा चढ़ा हुआ है, इस वजह से गर्मी और उमस बेचैन कर रही है। हालांकि मौसम विभाग के मुताबिक अगले 3 दिन बस्तर संभाग में बारिश हो सकती है। आज बस्तर संभाग के जिलों के लिए अलर्ट जारी किया गया है।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *