CG : बालोद जिला में आयोजित राज्योत्सव समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव

बालोद में 2 से 4 नवंबर तक सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में होगा भव्य आयोजन

रायपुर, छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में बालोद जिले में 2 से 4 नवंबर तक राज्योत्सव समारोह का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन जिला मुख्यालय बालोद स्थित स्वर्गीय सरयु प्रसाद अग्रवाल स्टेडियम में संपन्न होगा।

राज्योत्सव के इस अवसर पर प्रदेश के स्कूली शिक्षा, विधि-विधायी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गजेन्द्र यादव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा में वृद्धि होगी। इस अवसर पर जिले के जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण, सामाजिक संगठन, छात्र-छात्राएँ और बड़ी संख्या में आम नागरिक उपस्थित रहेंगे।

 तीन दिवसीय कार्यक्रम में प्रदर्शित होगी जिले की उपलब्धियाँ और सांस्कृतिक धरोहर

राज्योत्सव समारोह के दौरान तीन दिनों तक विविध सांस्कृतिक कार्यक्रम, पारंपरिक लोकनृत्य, हस्तशिल्प प्रदर्शनियाँ और स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी आयोजित की जाएगी। जिले की शैक्षणिक, सामाजिक एवं आर्थिक उपलब्धियों को दर्शाने वाले प्रदर्शनी स्टॉल भी आकर्षण का केंद्र होंगे।
कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले अधिकारी-कर्मचारियों, शिक्षकों, विद्यार्थियों और नागरिकों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही स्थानीय कलाकारों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ राज्य की समृद्ध लोक संस्कृति का जीवंत चित्रण करेंगी।

 जिले में उत्सव का माहौल, तैयारियाँ जोरों पर

राज्योत्सव की तैयारियाँ जिला प्रशासन द्वारा युद्ध स्तर पर की जा रही हैं। मंच, प्रकाश व्यवस्था, सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था के लिए विशेष दल बनाए गए हैं। जिला प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे इस आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर छत्तीसगढ़ राज्य की गौरवमयी यात्रा का उत्सव मनाएँ।

kgnews

Recent Posts

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

15 अगस्त तक मछली पकड़ने पर प्रतिबंध, प्रजनन काल में संरक्षण पर जोर

जगदलपुर. मछलियों के संरक्षण और प्रजनन को बढ़ावा देने के लिए 16 जून से 15…

47 minutes ago
बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति

बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य सेवाएं और जन-कल्याण के लिए 24 हजार 200 करोड़ रूपये की स्वीकृति…

52 minutes ago
ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

ATS की बड़ी कार्रवाई, धार से संदिग्ध हाजी अजहर गिरफ्तार; पाकिस्तान भेजी गई तस्वीरों के मिले सुराग

भोपाल  मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बाद एमपी एटीएस ने धार जिले से एक…

55 minutes ago
एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

एयरफोर्स अधिकारी की पत्नी से कथित दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का मामला, मौलाना समेत कई लोगों पर गंभीर आरोप

छिंदवाड़ा   मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा के एक मौलाना का बड़ा कांड सामने आया है। यहां…

1 hour ago
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत जगदलपुर में 17 जोड़ों ने थामा एक-दूजे का हाथ

जगदलपुर. जगदलपुर के टाउन हॉल में आयोजित सामूहिक विवाह समारोह सिर्फ शादी का कार्यक्रम नहीं…

2 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की घोषणा पर त्वरित अमल, ग्रामीणों की मांगों को मिली स्वीकृति…

2 hours ago