CG : बालोद जिले में धान के अवैध खरीदी बिक्री के रोकथाम हेतु की जा रही है निरंतर कार्रवाई…

बालोद। कलेक्टर दिव्या उमेश मिश्रा के निर्देशानुसार जिला प्रशासन द्वारा बालोद जिले में धान के अवैध खरीदी बिक्री के रोकथाम हेतु निरंतर कार्रवाई की जा रही है। जिससे कि राज्य शासन के मंशानुरूप बालोद जिले में केवल वास्तविक एवं पात्र कृषकों के वास्तविक रकबे के आधार पर ही धान की खरीदी सुनिश्चित हो सके। इसके साथ ही कोचियों, व्यापारी एवं अवैध धान विक्रेताओं की धान की खरीदी बिक्री पर रोकथाम सुनिश्चित की जा सके। इसके अंतर्गत आज 28 नवंबर तक कृषि उपज मण्डी सहित राजस्व, खाद्य एवं अन्य संबंधित विभाग के अधिकारी-कर्मचारियों के द्वारा बालोद जिले में 89 लाख 90 हजार 420 रूपये की राशि के 04 हजार 585 क्विंटल से अधिक धान जब्त की कार्रवाई की गई है। कलेक्टर मिश्रा के निर्देशानुसार आज कृषि उपज मंडी एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों के द्वारा आज डौण्डी विकासखण्ड के ग्राम चिपरा के फुटकर व्यापारी ऐशुराम जामड़े द्वारा अपने चचेरे भाई के घर में रखे गए 12 लाख 23 हजार 600 रूपये कीमत के कुल 644 क्विंटल तथा पवन कुमार सिन्हा द्वारा अपने परिचित के अन्य व्यक्ति के घर में रखे गए 88 हजार रूपये के कीमत के कुल 40 क्विंटल धान जप्ती की कार्रवाई की गई।

कलेक्टर के निर्देशानुसार बालोद जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी कार्य के अंतर्गत अब तक अवैध धान विक्रेताओं, कोचियों तथा थोक एवं फुटकर धान व्यापारियों पर की गई कार्रवाई के अंतर्गत 10 नवंबर को 147.2 क्विंटल, 15 नवंबर को 15.20, 17 नवंबर को 236 क्विंटल, 18 नवंबर को 286.4 क्विंटल, 19 नवंबर को 374.4 क्विंटल, 20 नवंबर को 95 क्विंटल, 21 नवंबर को 1935.2 क्विंटल, 22 नवंबर को 320.46 क्विंटल, 23 नवंबर को 24 क्विंटल, 25 नवंबर को 443.22 क्ंिवटल, 26 नवंबर को 08 क्विंटल, 27 नवंबर को 16 क्विंटल तथा आज 28 नवंबर को 684 क्विंटल अवैध धान की जप्ती की कार्रवाई की गई है।

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

47 minutes ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

2 hours ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

3 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago