छत्तीसगढ़

CG : बालोद में बीजेपी नेता के खिलाफ FIR दर्ज, रंगदारी का आरोप …

बालोद। जिले के दल्लीराजहरा थाना क्षेत्र में खुद को मीडिया कर्मी बताकर एक महिला और बोर मशीन एजेंट को डरा-धमकाकर कथित रूप से 65 हजार रुपये की अवैध वसूली करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला सह सोशल मीडिया प्रभारी अनिकेत देशलहरे के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 308(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।दक्षिण-एशियाई और प्रवासी पुलिस के अनुसार दल्लीराजहरा वार्ड क्रमांक 13 घोड़ा मंदिर निवासी भगवती ठाकुर पति बृजलाल ठाकुर ने लिखित शिकायत में बताया कि उनके मोहल्ले में लंबे समय से पेयजल संकट है। इसी कारण उन्होंने निजी उपयोग के लिए कर्ज लेकर 18 मई की रात घर में बोरवेल खुदवाने का कार्य शुरू कराया था। आरोप है कि इसी दौरान मोहल्ले का निवासी अनिकेत देशलहरे उनके घर पहुंचा और बिना अनुमति बोर खन कराने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की धमकी दी। उसने स्वयं को मीडिया से जुड़ा व्यक्ति बताते हुए कहा कि वह मामले को अखबार और मीडिया में प्रकाशित कर देगा और इसके एवज में एक लाख रुपये की मांग की।

शिकायत में यह भी कहा गया है कि आरोपी ने बोर मशीन के एजेंट शत्रुघ्न यादव को भी धमकाया और उसकी मशीन की चाबी तथा दस्तावेज जबरन अपने कब्जे में ले लिए। कार्रवाई के डर से आरोपी के दबाव में पीड़िता के सामने 40 हजार रुपये नकद और सौंप दिए गए। महिला का आरोप है कि अगले दिन 19 मई 2026 की सुबह आरोपी फिर उनके घर पहुंचा और मीडिया में खबर प्रकाशित कराने की धमकी देकर उनसे 25 हजार रुपये नकद ले लिए। पीड़िता ने बताया कि इस पूरी घटना के गवाह और सबूत उनके पास मौजूद हैं। आरोपी के डर के कारण उन्होंने तत्काल शिकायत नहीं की। बाद में मोहल्ले में आरोपी द्वारा कथित मारपीट की एक अन्य घटना के बाद जब लोग थाने शिकायत करने पहुंचे तो उन्हें भी हिम्मत मिली और उन्होंने लिखित आवेदन दिया। पुलिस ने आवेदन का परीक्षण करने के बाद प्रथम दृष्टया मामला सही पाए जाने पर बीएनएस की धारा 308(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

kgnews

Recent Posts

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

CG : पुलिस ने बैकवर्ड लिंक पर कार्यवाही की, नशीली टेबलेट सप्लाई करने वाला बस चालक गिरफ्तार …

रायपुर। कमिश्नरेट पुलिस द्वारा मादक पदार्थों की तस्करी एवं अवैध नशीले पदार्थों के कारोबार के…

2 minutes ago
CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

CG : शराब घोटाले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित जमानत दी …

बिलासपुर। शराब घोटाला मामले से जुड़े ओवरटाइम स्कैम में 4 आरोपियों को हाईकोर्ट ने नियमित…

8 minutes ago
CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

CG : 200 रुपए की वसूली मामले में पंचायत सचिव सस्पेंड …

बलरामपुर। जन्म प्रमाण-पत्र बनाने के नाम पर अवैध वसूली के आरोप में ग्राम पंचायत भेलवाडीह…

18 minutes ago
CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

CG : निगरानी बदमाश फिर चढ़ा पुलिस के हत्थे, 24 घंटे में चोरी की बाइक और मोबाइल बरामद …

रायगढ़। एसएसपी शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन पर घरघोड़ा पुलिस ने थाना प्रभारी कुमार गौरव…

20 minutes ago
दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

दुर्ग की सेल महारत्न का दमदार प्रदर्शन, पहली तिमाही में ₹1,636 करोड़ का मुनाफा

भिलाई. महारत्न कम्पनी सेल ने शुक्रवार को पहली तिमाही का वित्तीय परिणाम घोषित कर दिया।…

21 minutes ago
पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

पेपर लीक मामलों पर सख्ती: MP में 4 फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित, भोपाल-इंदौर समेत 4 शहरों में होगी त्वरित सुनवाई

जबलपुर मध्य प्रदेश में पेपर लीक और भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी के मामलों का अब…

26 minutes ago