जगदलपुर। जिले के भानपुरी में नशे में धुत एक युवक का हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. युवक सुबह करीब 6 बजे 11,000 केवी लाइन के खंभे पर चढ़ गया. ग्रामीणों ने उसे उतारने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उतरा तो लोगों ने 112 को कॉल किया. सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची 112 की टीम ने भी बहुत कोशिश की नीचे उतारने की, लेकिन फिर भी युवक नहीं उतरा. इसके बाद खदान से 112 के जवान टिप्पर मंगवाए, जिसकी मदद से युवक को खंभे से नीचे उतारा गया. फिलहाल युवक सुरक्षित है.
बताया जा रहा है कि जिस वक्त यह युवक खंभे पर चढ़ा उस समय उस लाइन में बिजली नहीं दौड़ रही थी. मंगलवार शाम 5 बजे से ही भानपुरी इलाके में ट्रांसफार्मर प्रॉब्लम की वजह से बिजली गुल थी. उसी वक्त यह युवक बिजली खंभे पर चढ़ गया. हालांकि युवक को नशे में होना बताया जा रहा है. जब युवक खंभे पर चढ़ा उस वक्त सीएसबीसी को सूचित किया गया ताकि बिजली चालू ना हो. इस ड्रामा के बीच जब युवक खंभे से नहीं उतरा तो टिप्पर को बुलाया गया, जिसके माध्यम से युवक को खंभे से नीचे उतारा गया.
दंतेवाड़ा जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने दिया नवजात को नया जीवन दंतेवाड़ा, जीवन और मृत्यु के…
टूल इंजीनियरिंग एवं डिजिटल मैन्युफैक्चरिंग हेतु 25 जून तथा कन्वेंशनल एवं सीएनसी मशीनिस्ट के लिए…
आयुष्मान, पीएम आवास, पीएम सूर्यघर सहित विभिन्न योजनाओं के लिए होगा पंजीयन, नागरिकों से अधिकाधिक…
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जिले में आधार सेवाओं को और अधिक सुदृढ़, पारदर्शी एवं सुगम बनाने के उद्देश्य…
विधायक प्रणव कुमार मरपची होंगे मुख्य अतिथि गौरेला पेंड्रा मरवाही, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर आगामी…
रायपुर, बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के कसडोल तहसील के ग्राम सिनोधा में अवैध रेत परिवहन के खिलाफ…