छत्तीसगढ़

CG : बिठलदाह के सुनील सामुदायिक शौचालय परिसर में कर रहे किराना दुकान संचालन

प्रतिमाह अर्जित कर रहे 12 हजार रुपए से अधिक की आय

रायपुर, स्वच्छ भारत मिशन केवल स्वच्छता का अभियान नहीं, बल्कि ग्रामीण जीवन में आत्मनिर्भरता और सम्मानजनक आजीविका का सशक्त माध्यम भी बन रहा है। इसका जीवंत उदाहरण  मुंगेली जिले के लोरमी विकासखंड के ग्राम बिठलदाह के सुनील यादव हैं, जिन्होंने सामुदायिक शौचालय परिसर से जुड़ी दुकान को न केवल आजीविका का साधन बनाया, बल्कि उसे गांव की आवश्यकताओं का केंद्र भी बना दिया है।

ग्राम बिठलदाह में स्थित दुकानयुक्त सामुदायिक शौचालय परिसर के एक कक्ष में सुनील यादव द्वारा किराना एवं जनरल स्टोर का सफल संचालन किया जा रहा है। इस नवाचारी पहल से वे प्रतिमाह लगभग 12 हजार रुपये से अधिक की नियमित आय अर्जित कर रहे हैं।

      इस आय से उनकी आर्थिक स्थिति में उल्लेखनीय सुधार हुआ है और वे अपने परिवार का भरण-पोषण आत्मसम्मान के साथ कर पा रहे हैं। साथ ही अपने छोटे भाई-बहनों की शिक्षा और आवश्यकताओं का दायित्व भी पूरी जिम्मेदारी के साथ निभा रहे हैं। सुनील यादव ने बताया कि उन्हें जीविकोपार्जन का साधन मिल गया है तथा आर्थिक समस्या भी दूर हो रही है।

इसके साथ ही ग्रामीणों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ता। गांव में ही किराना सामग्री की उपलब्धता से समय और धन की बचत हो रही है। उन्होंने बताया कि शौचालय के सुव्यवस्थित संचालन से गांव में स्वच्छता बनी हुई है और लोगों में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी लगातार बढ़ रही है। जिससे खुले में शौच की प्रवृत्ति पर प्रभावी रोक लगी है।

kgnews

Recent Posts

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

सतना के डायल-112 हीरोज घर का रास्ता भटकी 03 वर्षीय मासूम बालिका को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल  सतना जिले के थाना कोलगवां क्षेत्र में डायल- 112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…

3 hours ago
डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

डी ट्रांसप्लांटर से भरदाकला के किसानों की आसान हुई रोपाई, किसानों को मिल रही बड़ी राहत

रायपुर   छत्तीसगढ़ में कृषि के आधुनिकीकरण की दिशा में किसानों का बढ़ता रुझान खेती…

4 hours ago
ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

ग्राम पंचायत जुंगेरा में वर्षों पुरानी मांग हुई पूरी, बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण से बढ़ेगा ग्रामीणों का जीवन स्तर

रायपुर  ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत सुविधाओं का विस्तार करते हुए विकसित भारत जी राम जी…

4 hours ago
महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

महतारी वंदन योजना से महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का नया आधार

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना प्रदेश की महिलाओं…

5 hours ago
महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

महादेव सट्टा एप पर इंटरनेशनल स्ट्राइक, श्रीलंका में 147 भारतीय युवक हाउस अरेस्ट; मुख्य आरोपी सिकंदर फरार

रायपुर महादेव एप ऑनलाइन सट्टा नेटवर्क के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कार्रवाई तेज हो गई…

5 hours ago
कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

कुपोषण के खिलाफ: आईएमए और प्रशासन की जुगलबंदी से संवर रहा 30 बच्चों का बचपन

​रायपुर     छत्तीसगढ़ में कुपोषण मुक्ति का संकल्प अब एक जन-आंदोलन का रूप लेता…

5 hours ago