बिलासपुर । वनमंडल के सीपत क्षेत्र में एक जंगली हाथी के पहुंचने से ग्रामीणों में दहशत फैल गई है। पाली की दिशा से भटककर आए इस हाथी की मौजूदगी की जानकारी मिलते ही वन विभाग का अमला सतर्क हो गया।शनिवार की सुबह 5:30 बजे भरुवाडीह निवासी एक महिला की नजर हाथी पर पड़ी। वह जान बचाकर भागी। वह भागते समय गिरकर घायल हो गई। इसके अलावा हाथी ने एक प्लाट की फेंसिंग तोड़ दी। आसपास के कई खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। हाथी से संभावित खतरे को देखते हुए अधिकारी व कर्मचारी लगातार निगरानी कर रहे हैं।
हाथी शुक्रवार की रात इस क्षेत्र में पहुंचा है। शनिवार की सुबह भरुवाडीह निवासी संतबाई ऊईके लकड़ी लेने जंगल गई थी। इसी दौरान हाथी को देखकर वह जान बचाकर भागने लगी। इसके कारण कमर सहित शरीर के कई हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल महिला को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। 108 एंबुलेंस उपलब्ध न होने के कारण पुलिस के 112 वाहन की मदद लेनी पड़ी, जिसे लेकर ग्रामीणों में नाराजगी भी देखने को मिली। सीपत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से ग्रामीण महिला को बिलासपुर सिम्स रेफर कर दिया गया। हाथी ने भरुवाडीह में एक प्लाट की फेंसिंग तोड़ दी और आसपास के कई खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचाया। ग्राम पोड़ी निवासी सदाराम साहू की लगभग एक एकड़ फसल को हाथी ने पूरी तरह रौंद डाला, जिससे उन्हें आर्थिक नुकसान भी हुआ है।
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के सुशासन, जवाबदेही और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा व्यवस्था के संकल्प…
सारंगढ-बिलाईगढ़ । बिलाईगढ़ विधानसभा के ग्राम पंचायत घोघरा में प्रधानमंत्री आवास प्लस 2.0 को लेकर…
जबलपुर देशभर में बाघों की लगातार हो रही अप्राकृतिक मौतों के बीच राष्ट्रीय बाघ संरक्षण…
बीजापुर । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) में करोड़ों रुपये के लंबित भुगतान और 12…
डिजिटल दुनिया से विश्व पटल तक पहुंचेगा छत्तीसगढ़ का पर्यटन: मंत्री राजेश अग्रवाल लखनपुर में…
रायपुर रायपुर में कोचिंग सेंटर्स पर चल रही जांच अब सिर्फ कोचिंग सेंटरों तक सीमित…