बिलासपुर. बिलासपुर में एक रिटायर्ड कर्मचारी से 10 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है. आरोप है कि ओडिशा की एक कंपनी ने इंजन ऑयल एजेंसी दिलाने और 50 प्रतिशत मुनाफे के साथ चैनल पार्टनर बनाने का झांसा देकर अलग-अलग किस्तों में रकम वसूली. मामले में कंपनी के डायरेक्टर और उसके सहयोगी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है. भुवनेश्वर में दर्ज जीरो एफआईआर को सरकंडा थाने ट्रांसफर कर दिया गया है, जहां पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.
जिले के मस्तुरी थाना क्षेत्र में शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोपी खिलावन सोनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपी खोरसी गांव का निवासी है. पीड़िता की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 69 के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस के अनुसार दोनों के बीच पिछले दो वर्षों से प्रेम संबंध थे. आरोप है कि आरोपी ने शादी का वादा कर युवती को रायपुर ले जाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से मुकर गया. मामले की जांच जारी है.
राजनांदगांव। नंदई चौक डबरी पारा निवासी प्रतिष्ठित सब्जी व्यापारी प्रेम लाल सोनकर, पिता स्वर्गीय लखन…
महासमुंद , महासमुंद विकासखंड के ग्राम लोहारडीह निवासी क्रान्ति कुमार चंद्राकर एक शिक्षित एवं प्रगतिशील…
कहा सुविधाओं में कमी नही होगी, परिणाम बेहतर आना चाहिए गौरेला पेंड्रा मरवाही, कलेक्टर डॉ.…
बिलासपुर । छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने कोरबा नगर निगम के 60 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों के पक्ष…
मछलियों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए घोषित किया गया बंदउल्लंघन पर 25 हजार रुपये…
भगत सिंह चौक में 15 से 17 जून तक जनसंपर्क विभाग द्वारा होगा विशेष आयोजन…