बिलासपुर। बिलासपुर में हिमगीर स्टेशन में शनिवार को रेलवे से जुड़े विभिन्न स्टॉफ को पॉवर प्वाइंट प्रेजेंटेशन के जरिए सिग्नल में खराबी से लेकर रेल फ्रेक्चर होने पर यात्री ट्रेन या मालगाड़ी को दुर्घटना से बचाने के तरीके बताए गए। इसके साथ ही रेल कर्मियों को संरक्षा नियमों का पालन करते हुए सर्तकता और सजगता के साथ कार्य करने पर जोर दिया गया। संगोष्ठी में दुर्घनाओं के संभावित कारणों को पावर प्रेजेंटेशन के माध्यम से प्रदर्शित किया गया तथा दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों और इस दौरान ली जाने वाली सावधानियों के बारे में फोकस किया गया। साथ ही सिग्नल और पाइंट्स खराब होने पर स्टेशन मास्टर के कर्तव्य, शंटिंग के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, ओएचई ब्लॉक के दौरान ली जाने वाली सावधानियां, रेल फ्रेक्चर और वेल्ड फ्रेक्चर की स्थिति में ट्रैक की सुरक्षा, साइडिंग में दुर्घटनाओं की रोकथाम पर चर्चा की गई।इसके साथ ही लोडिंग और अनलोडिंग पाइंट्स पर वैगन के दरवाजों का सही ढंग से बंद होना सुनिश्चित करना, नान-सिग्नलिंग में गाड़ी चलाने के दौरान चालक एवं सहायक चालकों का कर्तव्य, शंटिंग के समय ट्रेन मैनेजर के कर्तव्य, आपदा प्रबंधन के तरीकों जैसे अनेक गहन विषयों पर चर्चा की गई।

By kgnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *