छत्तीसगढ़

CG : बिहान योजना से आत्मनिर्भरता की ओर अनीता…

रायपुर, ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में छत्तीसगढ़ शासन की बिहान योजना जमीनी स्तर पर सकारात्मक बदलाव की मिसाल बन रही है। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के पंचायत नागपुर की निवासी अनीता की इस बात का सशक्त उदाहरण है कि सही मार्गदर्शन, योजनांतर्गत सहयोग और दृढ़ संकल्प से साधारण जीवन भी उपलब्धियों में बदल सकता है।

कभी सीमित घरेलू आय और रोजमर्रा की चिंताओं में उलझी रहने वाली अनीता आज गांव की उन महिलाओं में शामिल हैं, जिनका नाम सम्मान के साथ लिया जाता है। यह परिवर्तन किसी एक दिन में नहीं हुआ, बल्कि स्व-सहायता समूह से जुड़ाव, सामूहिक सहयोग और स्वयं की मेहनत का परिणाम है। अनीता जब ‘जय माता दी’ स्व-सहायता समूह से जुड़ीं, तब उनके पास न पूंजी थी और न ही कोई स्पष्ट व्यवसायिक योजना। समूह की बैठकों में आत्मनिर्भरता और स्वरोजगार पर हुई चर्चाओं ने उनके भीतर आत्मविश्वास जगाया।

बिहान योजना के अंतर्गत उन्हें ऋण, बैंक लिंकेज तथा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के माध्यम से कुल 39 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई। इस सहयोग से अगस्त 2022 में अनीता ने गांव के चौराहे पर एक छोटी-सी चाय-नाश्ता दुकान की शुरुआत की। सीमित संसाधनों से शुरू हुआ यह प्रयास जल्द ही स्वाद, स्वच्छता और व्यवहार के कारण ग्रामीणों की पसंद बन गया। आज अनीता को इस छोटे से व्यवसाय से प्रतिमाह 4 से 5 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है। इस आमदनी से वे बच्चों की शिक्षा, घरेलू जरूरतों और भविष्य की योजनाओं को आत्मनिर्भर रूप से पूरा कर रही हैं। अनीता का कहना है कि अब उन्हें खर्चों को लेकर असुरक्षा नहीं रहती, क्योंकि उनके पास स्वयं की आय का भरोसा है।

अनीता की यह सफलता उस सोच की जीत है जो यह सिद्ध करती है कि ग्रामीण महिलाएं भी सफल उद्यमी बन सकती हैं। बिहान योजना ने उन्हें रोजगार के साथ पहचान, सम्मान और आत्मविश्वास दिया है। 

kgnews

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

राजस्व प्रकरणों के ऑनलाइन पंजीयन, ई-ऑफिस के प्रभावी संचालन तथा शिक्षा, स्वास्थ्य एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति की समीक्षा

रायपुर बिलासपुर संभागायुक्त  सुनील जैन ने शुक्रवार को जांजगीर-चांपा कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय अधिकारियों…

9 hours ago
मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

मुख्य सचिव की अध्यक्षता में ओरछा हेरिटेज विजन के क्रियान्वयन के लिए स्टेट लेवल कमेटी का गठन

भोपाल  राज्य शासन द्वारा ओरछा हेरिटेज विज़न के अनुरूप परियोजनाओं की कॉनफॉर्मिटी सुनिश्चित किए जाने…

10 hours ago
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने निःशुल्क पौधा वितरण वैन को दिखाई हरी झंडी

रायपुर वित्त मंत्री एवं रायगढ़ विधायक  ओपी चौधरी ने रायगढ़ प्रवास के दौरान आज अपने…

10 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया जा रहा अधिक प्रभावी

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप के निर्देश पर वन अपराधों की जांच प्रक्रिया को बनाया…

10 hours ago
शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

शत-प्रतिशत सत्यापन कर पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करें: मुख्य सचिव विकास शील

रायपुर मुख्य सचिव  विकास शील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन, नवा रायपुर अटल…

10 hours ago
एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत : वनमंत्री श्री केदार कश्यप

रायपुर ‘एक पेड़ माँ के नाम 3.0’ से हरित भविष्य का संकल्प होगा और मजबूत…

10 hours ago