रायपुर। बीजापुर के उसूर ब्लॉक कांग्रेस के उपाध्यक्ष की नक्सलियों ने हत्या कर दी है। दरअसल अपने साथियों की मौत से बौखलाए नक्सली छिटपुट घटनाओं के जरिए दहशत फैलाने की कोशिश कर रहे हैं। इसी बीच अब माओवादियों ने नारायणपुर में भी आईईडी ब्लास्ट कर जवानों को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है। नक्सलियों के इस कायराना करतूत से चार जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार नक्सलियों ने अबूझमाड़ इलाके के मोहंदी के जंगलों में आईईडी ब्लास्ट किया है। दरअसल, माओवादियों की मौजूदगी की सूचना पर जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान घात लगाए नक्सलियों ने आईईडी ब्लास्ट कर दिया। इसके चपेट में आने से 4 जवान घायल हो गए हैं। घायलों को मौके से एयर लिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है। बस्तर आईजी पी सुंदरराज ने इसकी पुष्टि की है।
राजनांदगांव| खैरागढ़ रोड किनारे लंबे समय से डंप किया जा रहा कचरा अब फैलने लगा…
डोंगरगांव| शासकीय प्राथमिक शाला अंग्रेजी माध्यम डोंगरगांव (इग्नाईट) के विद्यार्थियों ने लगातार चौथे वर्ष विभिन्न…
राजनांदगांव , पालतू कुत्ते को घर के सामने शौच कराने से मना करने पर रिटायर्डकर्मी…
बिलासपुर। जिले में अपराधियों और असामाजिक तत्वों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है।…
राजनांदगांव। स्वस्थ जीवन शैली अभियान अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिर आयुष सड़क चिरचारी में प्रतिदिन सुबह…
रायपुर। राजधानी रायपुर से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां प्रवर्तन…