छत्तीसगढ़

CG : बीड़ी पीते-पीते आई नींद, बुजुर्ग जिंदा जला

रायपुर। रायपुर के विधानसभा थाना क्षेत्र अंतर्गत दोदेखुर्द इलाके में मंगलवार सुबह एक घर में भीषण आग लग गई। इस दर्दनाक हादसे में बुजुर्ग धनराज साहू (उम्र लगभग 70 वर्ष) गंभीर रूप से झुलस गए जिनकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। उन्हें मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां वे जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि बुजुर्ग धनराज साहू ने बीड़ी पीने के बाद उसे जलती हालत में छोड़कर सो गए, जिससे आग लग गई। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। बुजुर्ग को जब तक बाहर निकाला गया, तब तक वे 70 से 80% तक झुलस चुके थे।

घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की एक टीम तत्काल मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक घर का ज्यादातर हिस्सा जलकर राख हो चुका था। इस हादसे के बाद दोदेखुर्द इलाके में दहशत और दुख का माहौल है। स्थानीय लोगों ने फौरन पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचित किया जिसके बाद राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

kgnews

Recent Posts

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव : प्रधानमंत्री आवास योजना – 17 कब्जाधारी परिवारों द्वारा अग्रिम किश्त की निर्धारित राशि जमा की गई

राजनांदगांव । प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासहीन एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के अपने…

20 minutes ago
राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव : अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना अंतर्गत ऑनलाईन आवेदन 12 जुलाई तक

राजनांदगांव । श्रम विभाग द्वारा अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य…

21 minutes ago
राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव नगर निगम ने विकास, स्वच्छता एवं आधारभूत सुविधाओं के कार्यों को दी गई गति

राजनांदगांव । नगर पालिक निगम राजनांदगांव द्वारा शहर के समग्र विकास, स्वच्छता, जल निकासी, सड़क…

22 minutes ago
राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव : डोंगरगढ़ में रोजगार मेला 8 जुलाई को – नियोक्ताओं द्वारा 713 पदों पर की जाएगी भर्ती

राजनांदगांव । जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र (मॉडल कैरियर सेंटर) द्वारा 8 जुलाई 2026…

30 minutes ago