कोरबा। एक वृद्ध का शव उसके घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। परिजन ने पैर फटने की बीमारी से परेशान होकर खुदकुशी करने की जानकारी दी। पुलिस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है। घटना शहर के मानिकपुर पुलिस चौकी अंतर्गत मुड़ापार बस्ती के निषाद मोहल्ले की है, जहां निवासरत 75 वर्षीय दुखीराम निषाद का शव बुधवार को घर पर फांसी के फंदे पर लटकता मिला। घटना की सूचना पर मानिकपुर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर फंदे से शव को नीचे उतारा। फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा है। पुलिस के पूछताछ में मृतक के परिजन ने बताया कि दुखीराम पैर फटने की बीमारी से काफी लंबे समय से परेशान थे। दोपहर में वे अपने कमरे में आराम करने को कहकर गए थे। देर तक वे कमरे से बाहर नहीं निकले तो उन्हें आवाज लगाई गई।
राज्य शिक्षा केंद्र ने 5वीं व 8वीं की पुन: परीक्षा के परिणाम किए घोषित 5वीं…
दुर्लभ वन्यजीव सेंडबोआ तस्करी मामले में आरोपियों को 2 वर्ष का सश्रम कारावास 10 वर्ष…
जगदलपुर. खरीफ सीजन के दौरान किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद और बीज उपलब्ध कराने के उद्देश्य…
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 8 जुलाई को करेंगे डूमरतराई के नवीन थोक बाजार का नामकरण…
सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के पीएमश्री सेजेस सारंगढ़ के प्राचार्य लक्ष्मी प्रसाद पटेल को कलेक्टर ने कारण…
गरियाबंद। जिले के बजाड़ी गांव में एक दुर्लभ वन्यजीव पैंगोलिन (खालखपरी) मिलने से वन विभाग…