रायपुर। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के अन्य जिलों में अपराध का ग्राफ फिर से बढ़ते हुए नजर आ रहा है। पुलिस की गश्त और मुस्तैदी के बीच भी अपराधी बेखौफ होकर अपराध को अंजाम दे रहे हैं। अपराधी लूट, चाकूबाजी, हत्या और दुष्कर्म जैसी कई बड़ी वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। इसी कड़ी में राजधानी रायपुर के उरला इलाके में युवक पर चाकू से हमला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर के उरला इलाके के सतनामी चौक में इस घटना को अंजाम दिया गया है। यहां पुराने पारिवारिक विवाद के चलते मोहित चतुर्वेदी ने अभिषेक गेंड्रे नामक युवक को चाक़ू मार दिया। इस घटना में अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अभिषेक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में उरला पुलिस ने हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर आरोपी मोहित को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों युवक रिश्ते में भाई है। आरोपी मोहित घायल युवक अभिषेक की बुआ का बेटा है।
रायपुर । छत्तीसगढ़ में खरीफ मौसम 2026 के दौरान किसानों को प्राकृतिक आपदाओं और मौसम…
मोहला । कलेक्टर तुलिका प्रजापति ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में राजस्व एवं कृषि विभाग की…
बालोद । भारत सरकार ने ग्रामीण विकास के क्षेत्र में एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए…
कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र…
रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह से माँ मातंगी दिव्य धाम के पीठाधीश परम्…
रायपुर: रेलवे अधिनियम, 1989 में प्रस्तावित संशोधनों के बाद ट्रेनों और रेलवे स्टेशनों पर नियम…