कांकेर। पखांजूर इलाके के गांव कापसी में मेडिकल संचालक द्वारा बीमार महिला को इंजेक्शन लगाने से उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद संचालक मेडिकल दुकान बंद कर फरार हो गया। साथ ही अपना मोबाइल भी बंद कर दिया, जिसकी तलाश की जा रही है। संचालक मेडिकल स्टोर्स के आड़ में अपनी झोलाछाप डॉक्टर की दुकानदारी भी चलाता है।
परलकोट इलाके के गांव पीवी 34 निवासी मालति डाकुआ पति बलराम उम्र 55 साल विगत तीन दिनों से बुखार से पीड़ित थी। सोमवार को वह अपने दामाद वरूण सिकदार के साथ इलाज कराने झोलाछाप डॉक्टर मेडिकल संचालक जगदीश विश्वास के पास पहुंची। कापसी में झोलाछाप डॉक्टर बस्तर मेडिकल के नाम से एक मेडिकल स्टोर चलाता है।
इसी की आड़ में अपनी झोलाछाप डॉक्टरी भी करता है। साथ ही एक लैब भी चलाता है। महिला इलाज के लिए पहुंची तो मेडिकल स्टोर संचालक ने पहले महिला का खून जांच किया। रिपोर्ट में महिला को टायफायड होना बताया। इसके बाद मेडिकल संचालक ने महिला को एक इंजेक्शन लगा दिया। इंजेक्शन लगने के महज आठ से दस मिनट बाद ही महिला की तबीयत बिगड़ने लगी और मौत हो गई।
रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…
रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…
रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष चंदूलाल…
भोपाल निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…
रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…
रायपुर छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…