CG : बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए कोटना की व्यवस्था, पार्षद की नेक पहल …
दुर्ग। इस भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल ही जाती है और व्यवस्था न होने पर वे अपनी जबान से मांगकर पानी पी सकते है क्योकि मानव बोल सकता है लेकिन पशु पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है, क्योकि वे तो बेजुबान होते है। किसी को अपनी प्यास या भूख के लिए बता भी नही सकते ऐसे में लोगों की जिम्मेदारी है कि वे पशुपक्षियों के लिए दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने जिम्मेदारी का निर्वाहन करें।
इस भीषण गर्मी को देखते हुए गंजपारा वार्ड की पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी का इंतजाम करने का अभियान शुरू कर दिया। इस अभियान के तहत पूरे वार्ड में गौ माता एवं अन्य पशुओं के लिए सीमेंट से बना कोटना एवं घरों की छत में पक्षियों के दाना पानी रखने के लिए मिट्टी से बने सकोरे का वितरण किया जा रहा है। पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने कहा कि पानी अनमोल है, इसके बिना जीवन संभव नहीं है। दिनों दिन बढ़ती गर्मी के चलते आज बेजुबान पशु-पक्षियों के समक्ष दाना और पानी की समस्या आ गई है। हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। उन्होंने कहा कि गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा काम नहीं होगा।
युवा नेता सुजल शर्मा ने बताया कि पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता द्वारा विगत 4 दिनों से अपने पूरे वार्ड जिसमें जीवन प्लाजा के पीछे बांधा तालाब गंजपारा सत्तीचौरा में सौ सौ मीटर की दूरी पर सीमेंट से बने कोटना एवं घर घर में जाकर मिट्टी के सकोरे का वितरण किया गया, पार्षद द्वारा घर घर जाकर लोगो से अपील भी की गई कि अपने घरों के समाने रखे गौ माता एवं अन्य पशुओं के दाना पानी हेतु रखे गए कोटना की प्रतिदिन सफाई करके उसमें साफ पानी भरे एवं प्रतिदिन अपने घरों के छत पर रखे सकोरे पर पानी डाले ताकि कोई भी पशु पक्षी प्यास से न मरे. पार्षद प्रतिभा सुरेश गुप्ता ने वार्ड में 50 नग सीमेंट का कोटना एवं 200 नग मिट्टी के सकोरे का वितरण किया..
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार आम नागरिकों को त्वरित, संवेदनशील और…
रायपुर छत्तीसगढ़ के श्रम विभाग द्वारा संचालित अटल उत्कृष्ट शिक्षा योजना के तहत पंजीकृत निर्माण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में आयोजित मंत्रिपरिषद् की बैठक में नवा रायपुर…
भोपाल मध्यप्रदेश जेल विभाग ने बंदियों के समग्र स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की पहल और वन मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में वर्ष…
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग ने शुक्रवार को मंत्रालय में…