रायपुर , शासन की महत्वाकांक्षी महतारी वंदन योजना अंतर्गत अब तक 25वीं किस्त जारी हो चुकी है। मुंगेली जिले के 02 लाख 09 हजार 600 से अधिक महिलाओं के खाते में 19.22 करोड़ रूपए की राशि का अंतरण किया जा चुका है। यह योजना केवल आर्थिक सहायता तक सीमित नहीं है, बल्कि राज्य की माताओं, बहनों और बेटियों को सम्मान, आत्मनिर्भरता और सशक्तिकरण की दिशा में आगे बढ़ाने वाला एक महत्वपूर्ण सामाजिक प्रयास है। इसी कड़ी में विकासखण्ड पथरिया के ग्राम पीपरलोड की बिन्दा बाई घृतलहरे ने योजना के अंतर्गत मिलने वाली प्रतिमाह की सहायता राशि का अपनी बेटियों की पढ़ाई और आवश्यक शैक्षणिक खर्चों में उपयोग कर रही हैं।
बिन्दा बाई ने बताया कि एक गरीब परिवार से हैं और मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। सीमित आय के कारण परिवार की आवश्यकताओं को पूरा करना ही एक चुनौती था, ऐसे में अपनी बेटियों की पढ़ाई जारी रखना उनके लिए सबसे बड़ी चिंता बन गया था। इसी बीच राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में शुरू की गई महतारी वंदन योजना उनके जीवन में आशा की नई किरण बनकर आई। इस आर्थिक सहयोग से उन्हें अपनी बेटियों को बेहतर शिक्षा देने का आत्मविश्वास मिला है। अब उनकी बेटियां भी आगे बढ़कर अपने सपनों को साकार करने के लिए प्रेरित हो रही हैं। बिन्दा बाई ने महिलाओं के सशक्तिकरण को बढ़ावा देने इस योजना के संचालन के लिए मुख्यमंत्री सहित शासन-प्रशासन को धन्यवाद ज्ञापित किया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…