छत्तीसगढ़

CG : बेनूर में देखने को मिली आदिवासी कला और परंपरा की भव्य प्रस्तुतियां…

नारायणपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जनजातीय बहुल बस्तर संभाग की समृद्ध लोकसंस्कृति, परंपरा और जीवनशैली को सहेजने के उद्देश्य से विकासखंड नारायणपुर के बेनूर में बस्तर पंडुम 2026 का भव्य आयोजन किया गया। ग्राम ओरछा में 15 जनवरी तथा ग्राम बेनूर में आयोजित कार्यक्रम में आदिवासी कला और संस्कृति की जीवंत झलक देखने को मिली।

आयोजन के दौरान बस्तर अंचल की लोककला, शिल्प, तीज-त्यौहार, खानपान, बोली-भाषा, रीति-रिवाज, वेश-भूषा, आभूषण और पारंपरिक वाद्य यंत्रों की मनोहारी प्रस्तुतियों ने दर्शकों को आकर्षित किया। बस्तर पंडुम 2026 के माध्यम से जनजातीय समाज की सांस्कृतिक विरासत, पारंपरिक नृत्य, गीत-संगीत, नाट्य, आंचलिक साहित्य, वन औषधि तथा पारंपरिक व्यंजन और पेय पदार्थों के मूल स्वरूप के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष जोर दिया गया।

विभिन्न अंचलों से आए प्रतिभागियों ने बस्तर की पारंपरिक सांस्कृतिक विधाओं में नृत्य, संगीत, पारंपरिक वाद्य, हस्तशिल्प, वन औषधि और स्थानीय व्यंजनों का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। प्रतिभागियों का कहना था कि बस्तर पंडुम लोक परंपराओं के संरक्षण के साथ युवा पीढ़ी में सांस्कृतिक गर्व की भावना को मजबूत करने और ग्रामीण कलाकारों को व्यापक पहचान दिलाने की दिशा में एक सार्थक पहल है।

इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, छोटेडोंगर सरपंच संध्या पवार, जिला पंचायत सदस्य संतनाथ उसेंडी, राकेश कावड़े, बेनूर की सरपंच रैनी मरकाम, डीएफओ, जनपद सीईओ सुनील कुमार सोनपिपरे, डिप्टी कलेक्टर सौरभ दिवान सहित जनप्रतिनिधिगण, अधिकारी, कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीजन उपस्थित थे।

kgnews

Recent Posts

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

गुना के डायल-112 हीरोज कार दुर्घटना में घायल हुए 5 व्यक्तियों को अस्पताल पहुँचाया

भोपाल  गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…

1 hour ago
विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

विगत 10 दिनों में 2 करोड़ 90 लाख रूपए से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ एवं अन्य संपत्ति जब्त

भोपाल  मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…

2 hours ago
प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों से गूंजा योग का वैश्विक संदेश, योग अपनाने का लिया गया सामूहिक संकल्प

भोपाल  अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…

2 hours ago
विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

विश्‍व को भारत का अमूल्‍य उपहार है योग: राष्‍ट्रपति मुर्मु

भोपाल  अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस राष्‍ट्रपति  द्रौपदी मुर्मु ने कहा है कि हम भारत की उस…

2 hours ago
1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

1000 विशिष्टजन विशेष ट्रेन से करेंगे सोमनाथ धाम की यात्रा, 22 जून को रायपुर से मुख्यमंत्री करेंगे शुभारंभ

रायपुर  भारतीय संस्कृति, आस्था और राष्ट्रीय स्वाभिमान के प्रतीक सोमनाथ धाम से जुड़ने के लिए…

2 hours ago
अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर 15 हजार से अधिक श्रमिकों ने किया सामूहिक योगाभ्यास

भोपाल  श्रम और पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने प्रदेश के श्रमिकों…

2 hours ago