कोरबा। छत्तीसगढ़ में उत्तर भारत के मौसम परिवर्तन का व्यापक प्रभाव देखने को मिल रहा है। कोरबा जिले सहित कई क्षेत्रों में आंधी-तूफान के साथ बारिश और ओलावृष्टि हुई। भैंसमा क्षेत्र में बारिश और ओलावृष्टि से जनजीवन प्रभावित हुआ है। किसानों की सब्जी की फसलों को नुकसान पहुंचा है। इससे आने वाले समय में सब्जियों के दाम बढ़ने की आशंका है। शुक्रवार दोपहर से मौसम में बदलाव शुरू हुआ। लेमरू, सुर्वे, बड़गाव, श्याग और चकामार इलाके में जोरदार बारिश के साथ ओले गिरे। देर रात तक आंधी-तूफान और आकाशीय बिजली की गतिविधियां जारी रहीं। शनिवार सुबह तक कई इलाकों में हल्की बारिश होती रही। ग्रामीणों के मुताबिक, बाड़ियों में लगी सब्जियां और धान की फसल को नुकसान की आशंका है। मौसम के इस बदलाव से शहरी क्षेत्र भी अछूते नहीं रहे।
रायपुर. राज्य शासन ने राजिमवासियों की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी करते हुए राजिम नगर पंचायत का…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग जिले के ग्राम गनियारी पहुंचे, जहां उन्होंने विश्वविख्यात पंडवानी…
भोपाल जल गंगा संवर्धन अभियान प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जल संरक्षण एवं जल संवर्धन की…
इंदौर मध्य प्रदेश प्रगतिशील लेखक संघ का 14 वां राज्य सम्मेलन अक्टूबर माह के अंत…
रायपुर छत्तीसगढ़ शासन द्वारा नियुक्त डॉ. ममता साहू ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग…
रायपुर छत्तीसगढ़ विधानसभा के पावस सत्र के दौरान आज विधानसभा परिसर लोकतंत्र की पाठशाला बन…