छत्तीसगढ़

CG : बैंकर्स की बैठक में एनआरएलएम के अंतर्गत अधिकाधिक महिला समूहों को लाभान्वित करने पर बल

जगदलपुर, कलेक्टर हरिस एस के निर्देशानुसार मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत बस्तर प्रतीक जैन की अध्यक्षता में बुधवार को जिला पंचायत सभागार में जिले के सभी बैंकर्स की बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के अंतर्गत ज्यादा से ज्यादा महिला स्व सहायता समूहों को आजीविका मूलक गतिविधियां संचालित करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। वहीं शासन की अन्य स्वरोजगार योजनाओं में प्राप्त प्रकरणों पर शीघ्र स्वीकृति देने सहित सहायता प्रदान किए जाने के निर्देश दिए गए। इस दिशा में बैंकर्स तथा विभागीय अधिकारियों को बैंकों में प्रेषित प्रकरणों की स्वीकृति एवं वितरण के लिए समन्वय सुनिश्चित किए जाने कहा गया। बैठक में आजीविका गतिविधियों, एनआरएलएम योजना के विभिन्न पहलुओं जैसे बैंक लिंकेज, उद्यमिता वित्त, एनपीए, ड्यूल ऑथेंटिकेशन, बैंक मित्र, बीमा सखी, बीसी सखी आदि की प्रगति पर विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही उपरोक्त सभी कार्यों में 15 दिवस के भीतर अद्यतन प्रगति लाए जाने के निर्देश दिए गए। साथ ही रबी फसल सीजन के लिए किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड की उपलब्धता सुनिश्चित किए जाने के निर्देश बैंकर्स को दिए गए। बैठक के दौरान जिला सहकारी केंद्रीय बैंक सहित राष्ट्रीयकृत बैंकों एवं निजी क्षेत्र के बैंकों के प्रतिनिधी तथा कृषि, पशुपालन, मत्स्यपालन,जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र, अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति, खादी एवं ग्रामोद्योग विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

kgnews

Recent Posts

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

CG : मंदिर हसौद में फिर मर्डर की वारदात …

रायपुर। दो दिन पहले हुए हत्या के खुलासे के बाद मंदिर हसौद इलाके में आज…

4 minutes ago
CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

CG : भारी विवाद के बाद हुई थी शादी, विवाहिता की संदिग्ध मौत …

बेमेतरा। ग्राम झिरिया में 5 साल के प्रेम प्रसंग और समाज के सामने जयमाला पहनकर…

7 minutes ago
धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी : खरीफ सीजन में किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराने प्रशासन सजग

धमतरी. आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर एवं निर्धारित…

16 minutes ago
CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

CG : प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति, जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी …

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के प्रभावी क्रियान्वयन…

18 minutes ago
प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : जिलों को 2677 करोड़ रुपए से अधिक…

22 minutes ago
CG : पत्नी के सुसाइड की खबर सुनकर पति ने भी जान देने की कोशिश की, परिजन सदमे में …

CG : पत्नी के सुसाइड की खबर सुनकर पति ने भी जान देने की कोशिश की, परिजन सदमे में …

धमतरी। जिले से दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां एक नवविवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या…

22 minutes ago