CG : बैंक में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार,

धमतरी ।  धमतरी पुलिस की बड़ी कार्यवाही। बैंक में धोखाधड़ी करने वाला आरोपी गिरफ्तार। पुलिस अधीक्षक धमतरी सूरज सिंह परिहार के दिशा-निर्देशन एवं मार्गदर्शन में सायबर सेल व थाना सिटी कोतवाली की संयुक्त टीम द्वारा धोखाधड़ी के गंभीर मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
2 जुलाई 2025 को प्रार्थिया आशा बाई सिन्हा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि वह अपने बैंक खाता में 40,000/- रूपये जमा करने बैंक ऑफ इंडिया शाखा सिहावा चौक पहुंची थी। उसी दौरान एक अज्ञात व्यक्ति ने “नोटों को उलटा रखा है, मैं सीधा कर देता हूं” कहकर धोखे से 11,000/-रूपये की रकम निकाल ली और फरार हो गया।
मामले में थाना कोतवाली में अपराध क्रमांक 171/2025, धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना प्रारंभ की गई।
मुखबिर की सूचना पर संदेही अख्तर अली पिता शौकत अली,उम्र 51 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 40, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। आरोपी ने न केवल आशा बाई से 11,000/- की धोखाधड़ी करना स्वीकार किया, बल्कि यह भी बताया कि उसने दिनांक 09 जून 2025 को ग्राम भखारा में एक वृद्ध व्यक्ति से भी 20,500/- की धोखाधड़ी की थी।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि दोनों वारदातों की राशि का अधिकांश हिस्सा खाने-पीने और घूमने-फिरने में खर्च कर दिया गया, शेष 3,000/-रूपये व 1,000/-रूपये नकद पास में होना बताया। घटना में प्रयुक्त होण्डा साइन मोटरसाइकिल क्रमांक CG 07 M 3824 को भी आरोपी ने पेश किया, जिसे मौके से विधिवत जब्त किया गया।
छत्तीसगढ़ी फ़िल्म
बरामद सामग्री:
▪️नकद 3,000 रूपये व 1,000/- (दोनों घटनाओं से)
▪️धोखाधड़ी में प्रयुक्त होण्डा साइन मोटरसाइकिल
प्रार्थिया द्वारा मौके पर आरोपी की सही शिनाख्त किए जाने के उपरांत आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।
आरोपी का नाम पता-: अख्तर अली पिता शौकत अली,उम्र 51 वर्ष, निवासी केलाबाड़ी वार्ड क्रमांक 40, थाना सिटी कोतवाली दुर्ग(छ.ग.)
आरोपी का अपराधिक इतिहास:
▪️थाना उतई: अपराध क्रमांक 451/19 धारा 380 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध
▪️थाना कुम्हारी: अपराध क्रमांक 87/2019 धारा 380 भादवि.के तहत अपराध पंजीबद्ध।
उक्त मामले के बाद पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी बैंकों को चेकिंग करने एवं सीसीटीवी सहित सुरक्षा संबंधी मापदंडों को निरीक्षण करने के निर्देश पर सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रों के सभी बैंकों की चेकिंग कर सुरक्षा संबंधी निर्देश भी दिये गये हैं।

kgnews

Recent Posts

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

पाली के ग्राम पंचायत मुड़ापार में जनसमस्या निवारण शिविर का हुआ आयोजन 238 आवेदनों का हुआ त्वरित निराकरण

रायपुर  सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…

7 hours ago
भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल के डायल-112 हीरोज घर की राह भटकी 03 वर्षीय मासूम को सुरक्षित परिजनों से मिलाया

भोपाल ​भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…

8 hours ago
मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

मुख्य सचिव का वीडियो कांफ्रेंस में शामिल केबिनेट सचिव ने राष्ट्रीय महत्व के कार्यक्रमों एवं योजनाओं के एक्शन प्लान को लेकर किया विमर्श

रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…

8 hours ago
मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

मुख्यमंत्री श् विष्णुदेव साय ने बिलासपुर में निर्माणाधीन नालंदा परिसर एवं एजुकेशन हब का किया निरीक्षण

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…

8 hours ago
विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

विश्व पर्यावरण पर राज्यपाल ने दिया जल और पर्यावरण संरक्षण का संदेश

रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…

8 hours ago
पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

पुलिस प्रशिक्षण शाला उज्जैन में 206 नव आरक्षकों का दीक्षांत समारोह संपन्न

भोपाल ​मध्यप्रदेश पुलिस के प्रशिक्षण तंत्र की उत्कृष्ट परंपरा को आगे बढ़ाते हुए पुलिस प्रशिक्षण…

8 hours ago