छत्तीसगढ़

CG : बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधा दादर में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने किया विजेताओं को पुरस्कृत 

रायपुर,

 बैगा एथनिक रिसॉर्ट सरोधा दादर में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

छत्तीसगढ़ सरकार के सक्रिय प्रयासों से राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष में पर्यटन क्षेत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है। छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड ने 8 से 21 दिसंबर 2025 तक विशेष गतिविधियों और प्रतियोगिताओं की भव्य श्रृंखला का सफल आयोजन किया। प्रदेश के विभिन्न पर्यटन केंद्रों, रिसॉर्ट्स और रायपुर स्थित प्रधान कार्यालय में रचनात्मक कार्यक्रमों का शानदार दौर चला, जिसने स्थानीय कलाकारों और समुदायों को नई पहचान दी।

इसी कड़ी में 20 दिसंबर को कवर्धा जिले के सरोधा दादर स्थित बैगा एथनिक रिसॉर्ट में छत्तीसगढ़ी, जनजातीय एवं पारंपरिक व्यंजन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन हुआ। स्थानीय होमस्टे संचालक गरुड़ा इन एवं लीची होमस्टे ने सक्रिय भागीदारी निभाई। चिल्फी ग्राम पंचायत के स्व-सहायता समूहों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया, जिनमें मां भगवती एसएचजी, मां बम्लेश्वरी एसएचजी, मैकल इको पर्यटन समिति एवं चिल्फी मिलेट कैफे प्रमुख रहे।

प्रतियोगिता का निष्पक्ष मूल्यांकन एसडीएम सुरुचि एवं तहसीलदार बोड़ला राजश्री पांडे ने प्रस्तुतियों का अवलोकन एवं स्वाद परीक्षण कर किया। चिल्फी मिलेट कैफे को प्रथम पुरस्कार स्वरूप 7 हजार रुपये नकद, मां बम्लेश्वरी स्व-सहायता समूह को द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5 हजार रुपये तथा मैकल हिल इको पर्यटन समिति एवं मां भगवती स्व-सहायता समूह को संयुक्त रूप से तृतीय पुरस्कार के रूप में 3 हजार रुपये नकद प्रदान किए गए।

पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. रोहित यादव ने विजेताओं को पुरस्कार एवं प्रमाण-पत्र प्रदान कर उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। यादव ने प्रतिभागियों एवं स्थानीय समूहों से विस्तृत चर्चा की तथा पर्यटन अवसरों की जानकारी साझा की। यादव बैगा रिसोर्ट के कर्मचारियों के आतिथ्य सत्कार से भी बहुत अधिक प्रभावित हुए तथा आगे भी उन्हें इसी तरह से कार्य करने के लिए प्रेरित किया।   

प्रतियोगिता के आकर्षक छायाचित्रों और वीडियो को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रचार सामग्री एवं डिजिटल प्लेटफॉर्म पर प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, जिससे इन प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिल सकेगी। रजत जयंती वर्ष में छत्तीसगढ़ सरकार के नेतृत्व में पर्यटन बोर्ड द्वारा लगातार आयोजित ऐसे कार्यक्रमों का मुख्य उद्देश्य देशभर के पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की अनछुई व चुनिंदा जगहों से रूबरू कराना है। ये प्रयास राज्य पर्यटन को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के साथ-साथ स्थानीय स्व-सहायता समूहों को आत्मनिर्भर बनाने में मील का पत्थर साबित हो रहे हैं।

kgnews

Recent Posts

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

CG के पटाखा गोदाम में भीषण आग, लगातार धमाकों से दहला पूरा इलाका

कोरबा. जिले के कटघोरा थाना क्षेत्र के रामपुर स्थित एक पटाखा गोदाम में बुधवार को…

50 minutes ago
पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

पंचायत सचिवों के लिए नई तबादला नीति जारी, गृहग्राम और ससुराल में नहीं कर सकेंगे पदस्थापना

भोपाल तबादला सीजन के बीच पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने पंचायत सचिवों के स्थानांतरण…

58 minutes ago
CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

CM साय बोले- PM मोदी ने रचा नया इतिहास, लोकतांत्रिक सफर में दर्ज हुई बड़ी उपलब्धि

रायपुर  भारत के लोकतांत्रिक इतिहास में आज एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है। देश की…

59 minutes ago
Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

Bhopal Recruitment 2026: गांधी मेडिकल कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के 22 पदों पर भर्ती, 25 जून तक करें आवेदन

भोपाल  राजधानी के गांधी चिकित्सा महाविद्यालय (जीएमसी) में सहायक प्राध्यापकों (असिस्टेंट प्रोफेसर) की भर्ती प्रक्रिया…

1 hour ago
छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक बदलाव: गृह सचिव रमेश कुमार को सहकारिता एवं रजिस्ट्रार विभाग के आयुक्त की जिम्मेदारी

रायपुर. रायपुर. छत्तीसगढ़ सरकार ने आखिरकार सहकारिता विभाग की सबसे अहम कुर्सी पर नियुक्ति कर…

2 hours ago
MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

MP में सरकारी नौकरियों के लिए खत्म हुआ दो बच्चों का नियम, भाजपा सरकार का बड़ा फैसला

भोपाल  मध्य प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक बड़े फैसले में सरकारी सेवा नियमों से…

2 hours ago