छत्तीसगढ़

CG : बैजनाथपारा में नगर निगम जागा, नाले की सफाई का बीड़ा उठाया…

रायपुर। बैजनाथपारा में नाले और नालियों की सफाई अभियान की शुरुआत नगर निगम ने अभी आगामी महीनों में नगरपालिका का चुनाव को देखते हुए शास्त्री बाज़ार और बैजनाथपारा के सभी नालों और पाटे तोडक़र सफ़ाई करने का और नया नाला निर्माण का मेगा प्रोजेक्ट बनाया है। इसके तहत नगर निगम ने तमाम पाटे गए नाले के ऊपर निर्माण हुआ था उसको तोड़ दिया आज दिन भर चली कार्रवाई के चलते मोहल्लेवासियों ने नगर निगम की जमकर तारीफ़ की। नगर निगम प्रशासन और सरकार की तारीफ़ बैजनाथपारा में पहली बार सुनने को मिल रही है। लगातार बैजनाथपारा पर सफ़ाई अभियान शुरू होने से वार्ड के नागरिकों को बहुत शकुन और शांति मिल रही है। नगर निगम और शासन की और विधायक और सांसद की जमकर तारीफ़ कर रहे लोगों को आम जनता की बैजनाथपारा की सफ़ाई अभियान को अच्छे नज़रिए से देख रही है। राजधानी के बैजनाथ पारा में नगर निगम आज जाग गया है पूरे बैजनाथ पारा में नालियों की सफाई और चौड़ीकरण करने के लिए नालों में पाटे को भी तोडा जा रहा है। आपको बता दें कि आगामी माह में नगरीय निकाय चुनाव भी होने जा रहे है कही इसी वजह से तो नगर निगम जागा होगा और बैजनाथपारा में नाली सफाई का बीड़ा उठाया है।

पाटे को तोड़े बगैर नाली का निर्माण कैसे?

नाले के ऊपर बनी दुकान इसको भी तोड़ा जाना चाहिए तभी नया नाला बनाने का काम सार्थक रूप से और नाली सुचारु रूप से संचालन हो सकती है आज सुबह निगम के अधिकारीगण को बैजनाथपारा के आम नागरिक यही बात की आपत्ति करते हुए आगे नाली का निर्माण रुकवा दिया है कुछ दुकानदारों की दुकान नाले के ऊपर निर्माण हो चुकी है बैजनाथपारा के नागरिकों का कहना है कि नाली बनाना है तो सभी नाली को एक तरह से ही बनाना चाहिए और एक ही साथ सभी का बजट पास होकर सभी नाली एक साथ तत्काल निर्माण हो ना कि दो तीन महीने के बाद। नाली या नाला निर्माण करते समय में जिस किसी का भी पाटा या अवैध निर्माण आएगा तो इसे तोडऩा अति आवश्यक है तभी नाले का निर्माण हो सकता है नाली बनवाने के लिए मोहल्ले वाले किसी प्रकार का विरोध नहीं कर रहे हैं लेकिन नाली निर्माण करते समय इसको छोड़ दिया गया या बड़े छोटे का मान सम्मान करते हुए निर्माण रुकवा दिया जाता है तो मोहल्लेवासी इसका विरोध करेंगे।

kgnews

Recent Posts

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर में होगा राज्य स्तरीय सहकारी सम्मेलन और सहकार संकल्प दौड़ का भव्य आयोजन

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में 3 और 4 जुलाई को राजधानी…

9 hours ago
संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

संकट की घड़ी में बना सहारा: प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना से मिला दो लाख रुपये का आर्थिक संबल

रायपुर  मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का…

9 hours ago
ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु रायपुर में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल के क्षेत्रीय कार्यालय, रायपुर द्वारा ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 के…

9 hours ago
स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

स्‍वच्‍छ एवं हरित विद्यालय की राष्‍ट्रीय रेटिंग में मध्‍यप्रदेश की उल्‍लेखनीय उपलब्‍ध‍ि

भोपाल स्‍कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग भारत सरकार द्वारा घोषित स्वच्छ एवं हरित विद्यालय रेटिंग…

9 hours ago
शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने बस्तर संभाग की शिक्षा व्यवस्था की समीक्षा की

रायपुर  शिक्षा मंत्री   गजेंद्र यादव ने आज  बुधवार को बस्तर कलेक्टोरेट के प्रेरणा सभाकक्ष में…

10 hours ago
डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

डीजीपी कैलाश मकवाणा से यूएन विमेन इंडिया की कंट्री रिप्रेजेंटिव शोको इशिकावा ने की सौजन्‍य भेंट

भोपाल  महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में मध्यप्रदेश पुलिस…

10 hours ago