छत्तीसगढ़

CG : बैठक में 41 से अधिक योजनाओं पर होती है चर्चा

भागवत बने जिला स्तरीय दिशा समिति के सदस्य खैरागढ़ ग्रामीण विकास मंत्रालय भारत सरकार नई दिल्ली ने नवगठित खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले के लिए दिशा समिति के नॉन ऑफिशियल सदस्यों का मनोनयन किया है। जिला विकास समन्वय व मॉनिटरिंग समिति (दिशा) में भागवत शरण सिंह को सदस्य मनोनीत किया है। वे केंद्र सरकार की चिन्हित योजनाओं की मॉनिटरिंग से संबंधित बैठकों में शामिल होंगे। भागवत लंबे समय सामाजिक व सेवा कार्यों से जुड़े हुए हैं। साथ ही पर्यावरण संरक्षण सहित अन्य विषयों को लेकर जमीनी स्तर पर कार्य कर चुके हैं। इसके साथ ही भाजपा के जिला उपाध्यक्ष प्रेम नारायण चंद्राकर, कुम्ही निवासी लिमेश्वरी साहू और साल्हेवारा निवासी निजाम मंडावी को भी समिति का सदस्य मनोनीत किया गया है। भागवत ने अपने मनोनयन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ग्रामीण विकास मंत्रालय व सांसद संतोष पांडे का आभार व्यक्त किया है। मनोनयन पर शुभचिंतकों ने शुभकामनाएं दी हैं। समिति के सचिव कलेक्टर होते हैं: दिशा समिति की बैठक में राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना, दीनदयाल योजना, ग्रामीण कौशल्य योजना, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम, प्रधानमंत्री आवास योजना, ग्रामीण आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण, राष्ट्रीय ग्रामीण पेयजल कार्यक्रम, प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना सहित 41 से अधिक छोटी-बड़ी योजनाएं कवर होंगी। जिला स्तरीय दिशा समिति के अध्यक्ष सांसद होते हैं। सचिव कलेक्टर होते हैं। समिति में विधायक, नगर पालिका अध्यक्ष, जिला पंचायत के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्य शामिल रहते हैं।

kgnews

Recent Posts

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर विकास प्राधिकरण की संपत्तियों की बुकिंग अब पूरी तरह ऑनलाइन

रायपुर रायपुर विकास प्राधिकरण (आर.डी.ए.) ने नागरिकों की सुविधा और पारदर्शिता को ध्यान में रखते…

5 hours ago
मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

मानसून के दौरान उद्योगों द्वारा किए जा रहे वृक्षारोपण कार्यों की होगी समीक्षा

रायपुर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल द्वारा मानसून 2026 के दौरान राज्य की औद्योगिक इकाइयों द्वारा…

6 hours ago
छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

छत्तीसगढ़ स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के कर्मचारियों को उपहार

रायपुर स्टेट वेयरहाउसिंग कार्पोरेशन के नवा रायपुर स्थित मुख्यालय भवन में निगम के अध्यक्ष  चंदूलाल…

6 hours ago
निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

निवाड़ी के डायल-112 हीरोज रेलवे पटरी पर संकटग्रस्त महिला को सुरक्षित बचाकर परिजनों के सुपुर्द किया

भोपाल  निवाड़ी जिले के थाना ओरछा क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं त्वरित कार्यवाही…

6 hours ago
प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

प्रधानमंत्री आवास योजना ने बदली सोमारी बाई की जिंदगी

रायपुर अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले…

6 hours ago
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में ग्रामीण क्षेत्रों में मजबूत हो रहा पेयजल अधोसंरचना का नेटवर्क

रायपुर  छत्तीसगढ़ सरकार ग्रामीण क्षेत्रों में प्रत्येक नागरिक तक स्वच्छ एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने…

6 hours ago