छत्तीसगढ़

CG : बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान को रायपुर कोर्ट का नोटिस, 29 को सुनवाई…

रायपुर । बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान एक बार फिर चर्चा में आ गए हैं। रायपुर सेशन कोर्ट ने अभिनेता समेत अन्य पर भ्रामक विज्ञापनों से जुड़े एक मामले में नोटिस जारी किया है। शाहरुख खान और अन्य के खिलाफ भ्रामक विज्ञापन करने का केस दर्ज हुआ है, जिस पर अदालत ने 29 मार्च को सुनवाई की तिथि तय की है।

याचिका का मुख्य बिंदु
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान के खिलाफ रायपुर सेशन कोर्ट में एक याचिका दायर की गई है। याचिकाकर्ता मोहम्मद फैजान खान के अधिवक्ता विराट वर्मा ने अदालत में तर्क दिया कि शाहरुख खान एक मशहूर हस्ती हैं और वे भ्रामक विज्ञापनों के जरिए ‘फेयरनेस क्रीम’ और पान मसाला जैसे उत्पादों का प्रचार कर रहे हैं। अधिवक्ता ने अदालत को बताया कि शाहरुख खान के पान मसाले के विज्ञापन से इसकी बिक्री में इजाफा हुआ है, जिससे तंबाकू उपभोक्ताओं के लिए खतरा बढ़ गया है।

स्वास्थ्य पर प्रभाव और कानूनी दलीलें
याचिकाकर्ता के अनुसार, पान मसाले में मौजूद तंबाकू के सेवन से कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। यह याचिका 11 मार्च को रायपुर सेशन कोर्ट में स्वीकार की गई थी और अब अदालत इस पर 29 मार्च को सुनवाई करेगी।

जुए के प्रचार पर भी आपत्ति
याचिका में यह भी आरोप लगाया गया है कि शाहरुख खान रम्मी जैसे ऑनलाइन गेम्स का प्रचार कर रहे हैं, जिसे कौशल का खेल बताया जाता है, लेकिन यह जुए की श्रेणी में आता है। याचिकाकर्ता का दावा है कि देश में कई लोग इस तरह के खेलों में अपनी मेहनत की कमाई हार जाते हैं।

अधिवक्ता ने बताया कि शाहरुख खान, इन उत्पादों को बनाने वाली कंपनियों और इन विज्ञापनों को प्रसारित करने वाले ओटीटी प्लेटफॉर्म के खिलाफ एक दीवानी मुकदमा दायर किया गया है, जिसमें ऐसे विज्ञापनों के प्रसारण पर रोक लगाने की मांग की गई है।

अब 29 मार्च को इस मामले में अदालत में सुनवाई होगी और आगे की कानूनी प्रक्रिया तय होगी।

kgnews

Recent Posts

राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

राष्ट्रीय मंच पर चमकी धमतरी की अभिनव पहल, सीएससी स्थापना दिवस पर PACS ड्रोन मॉडल को मिली विशेष पहचान

रायपुर  कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) ई-गवर्नेंस सर्विसेज इंडिया लिमिटेड के 17वें स्थापना दिवस के अवसर…

23 minutes ago
सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

सीएम हेल्पलाइन-1076 ने नागरिक-केंद्रित सुशासन की अवधारणा को दिया व्यवहारिक रूप : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

रायपुर  मुख्यमंत्री हेल्पलाइन ने अपने संचालन के पहले ही महीने में उल्लेखनीय सफलता हासिल की…

28 minutes ago
राजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित

राजधानी के बाहर हुई कैबिनेट बैठकों से प्रदेश के गौरवशाली व्यक्तित्व हुए सम्मानित

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंत्रि परिषद बैठकों के आयोजन के लिए नवाचार करते…

28 minutes ago
सूबेदार (अ) (स्टेनो) एवं सहायक उप निरीक्षक (अ) भर्ती प्रक्रिया पूर्ण 438 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

सूबेदार (अ) (स्टेनो) एवं सहायक उप निरीक्षक (अ) भर्ती प्रक्रिया पूर्ण 438 अभ्यर्थियों का अंतिम चयन

भोपाल पुलिस विभाग में लगभग 08 वर्षों से स्टेनोग्राफर एवं कार्यालयीन स्टाफ की भर्ती नहीं…

38 minutes ago
MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

MP में निजी विश्वविद्यालय खोलना होगा आसान, 25 एकड़ जमीन की अनिवार्यता खत्म करने की तैयारी

भोपाल मध्य प्रदेश सरकार की रविवार को जगदीशपुर में होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में…

54 minutes ago
जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

जेल महानिदेशक डॉ वरुण कपूर द्वारा शाजापुर जिला जेल का सघन निरीक्षण

भोपाल  महानिदेशक जेल एवं सुधारात्मक सेवाएँ, मध्यप्रदेश, भोपाल डॉ. वरुण कपूर (आईपीएस) द्वारा दिनांक 17…

1 hour ago