छत्तीसगढ़

CG : बोनस राशि मिलने से जनक राम के चेहरे पे आई मुस्कान

छत्तीसगढ़ सरकार की योजनाओं का प्रदेश के किसानों को प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है। धान के बकाया बोनस राशि मिलने के बाद किसान परिवार बेहद खुश है इसके साथ ही उन्हें आर्थिक मजबूती भी मिली है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सुशासन दिवस पर किसानों को धान खरीदी का बकाया बोनस राशि प्रदान किया, जिससे प्रदेश के किसान सहित उनके परिजनों में भी खुशी की लहर है।

सरकार द्वारा बकाया बोनस राशि वितरण की महत्वपूर्ण पहल किसानों की खेती संबंधी एवं परिवार की घरेलू जरूरतों को पूरा करने सहित बच्चों की पढ़ाई के लिए भी बहुपयोगी साबित हो रहा है। कोरबा विकासखंड के ग्राम बरपाली निवासी किसान  जनक राम राठिया ने बोनस राशि मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि उन्हें बोनस राशि के रूप में एक लाख 38 हजार 840 रुपए प्राप्त हुए है।

श्री राठिया का कहना है कि किसानों की चिंता करने वाली छत्तीसगढ़ सरकार की  इस सार्थक पहल के जरिए किसानों को बड़ी सौगात मिली है। जिससे प्रदेश के लाखों किसान परिवार खुशियां मना रहे हैं। उन्होंने बताया कि वे अपनी 36 एकड़ की पैतृक जमीन पर कड़ी मेहनत और उन्नत तकनीक अपनाकर फसलों का उत्पादन बढ़ा रहे हैं, जिससे उनका परिवार आत्मनिर्भर बन रहा है। उन्होंने बताया कि इस वर्ष भी फसल की पैदावार अच्छी हुई हैै। लगभग 400 क्विंटल धान का विक्रय करेंगे। जनक राम ने कहा कि प्राप्त बोनस राशि का उपयोग वे अपनी घरेलू आवश्यकताओं की पूर्ति एवं अपने परिजनों की जरूरतों को पूरा करने के लिए करेंगे। जनक राम राठिया ने सरकार के इस सराहनीय व किसान हितैषी निर्णय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए केंद्र एवं छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद दिया है

kgnews

Recent Posts

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर के दूरदराज गांवों में पहुंचा नल का जल, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के प्रयासों से मिली राहत

सूरजपुर/रायपुर. प्रदेश के दूरस्थ, पहाड़ी एवं जनजातीय अंचलों में पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने की दिशा…

1 hour ago
SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

SECL के कोयला स्टॉक में दूसरे दिन भी धधकती रही आग, बुझाने में जुटी रहीं टीमें

कोरबा. SECL कुसमुंडा खदान के 29 नंबर कोयला स्टॉक में गुरुवार को लगी भीषण आग…

2 hours ago
MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

MP में 65 साल बाद बदलेंगे सिविल सेवा नियम, 2 से ज्यादा बच्चों वालों को नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी

भोपाल मध्यप्रदेश सरकार छह दशक बाद सरकारी नौकरी के लिए सेवा की सामान्य शर्तें बदलने…

2 hours ago
बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

बस्तर में प्री-मानसून की दस्तक, अगले 5 दिनों तक बारिश और बादलों का दौर जारी

रायपुर. छत्तीसगढ़ में बस्तर समेत कई इलाकों में प्री मानसून बारिश शुरू हो गई है.…

3 hours ago
धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का महा-परिवर्तन: 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का नया ‘लॉजिस्टिक्स हब’

धमतरी का 'महा-परिवर्तन': 60 करोड़ रुपए की रिकॉर्ड खरीदी और 30 हजार मीट्रिक टन का…

3 hours ago