अम्बिकापुर । कलेक्टर विलास भोसकर ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल रायपुर के अंतर्गत कक्षा 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मूल्यांकन केंद्राधिकारी एवं शिक्षकों से मूल्यांकन कार्य के संबंध में विस्तृत चर्चा की एवं बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
ज्ञात हो कि प्रथम चरण में कक्षा 10वीं के हिन्दी, अंग्रेजी, गणित, विज्ञान, सामाजिक विज्ञान एवं व्यावसायिक अध्ययन विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन प्रारंभ हो चुका है। वहीं, कक्षा 12वीं के हिन्दी, अंग्रेजी, संस्कृत, इतिहास, भूगोल, राजनीति विज्ञान, भौतिकी, रसायन, लेखा शास्त्र, व्यावसायिक अध्ययन एवं कृषि संकाय विषयों की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन जारी है। आज कुल 14 मुख्य परीक्षकों, 21 सहायक मुख्य परीक्षकों एवं 170 मूल्यांकनकर्ताओं की उपस्थिति में यह कार्य संचालित हुआ।
निरीक्षण के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी श्री अशोक कुमार सिन्हा भी उपस्थित रहे। उन्होंने कलेक्टर को मूल्यांकन प्रक्रिया की बारीकियों एवं शासन के गाइडलाइन की जानकारी दी। वहीं कलेक्टर ने समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण मूल्यांकन कार्य के लिए अनुभवी शिक्षकों की भागीदारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
राजनांदगांव , देशभर में मेडिकल प्रवेश की सबसे बड़ी परीक्षा मानी जाने वाली नीट (यूजी)…
बलौदाबाजार। जिले के सोनाखान चौकी क्षेत्र अंतर्गत महकम गांव में उस समय हड़कंप मच गया,…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज धृति कल्याण शाखा, पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा…
भोपाल गुना जिले के थाना आरोन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्परता एवं साहसिक कार्रवाई…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में गांजा, एमडी ड्रग्स, स्मैक (हेरोइन), ब्राउन शुगर, डोडाचूरा तथा…
भोपाल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस-2026 के अवसर पर मध्यप्रदेश पर्यटन बोर्ड द्वारा कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन…