रायपुर। बिलासपुर के अचानकमार टाइगर रिजर्व में दस बाघों के साथ ही ब्लैक पैंथर होने की जानकारी सामने आई है। ATR प्रबंधन ने इसकी पुष्टि की है। ATR के डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेश ने बताया कि काले तेंदुए की तस्वीर कैमरे में कैद हुई है। वन मंत्री केदार कश्यप ने भी इस तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर किया। उन्होंने इसे ATR प्रबंधन के लिए उपलब्धि बताया है। इधर, वन्य प्राणी विशेषज्ञों ने कहा कि ATR में काला तेंदुआ साल 2011 में पहली बार कैप्चर हुआ था, तब वह शावक था। यह कोई नई प्रजाति नहीं बल्कि, तेंदुआ ही है, जो जीन की वजह से काला है। हालांकि, इस तरह का ब्लैक पैंथर कम ही दिखता है। वन मंत्री केदार कश्यप के ब्लैक पैंथर की तस्वीर जारी करने के बाद वन्य प्राणी विशेषज्ञों ने अलग-अलग राय दी है। बताया गया है कि एटीआर में काले तेंदुए (मेलानिस्टिक-गहरे रंग) की तस्वीर साल 2011 में पहली बार डॉ राजेंद्र मिश्रा ने कैप्चर की थी, तब तेंदुआ शावक था। इसके बाद साल 2020 में भी काले तेंदुए की तस्वीर सामने आई थी।
सूरजपुर । जिले में 0 से 18 वर्ष आयु वर्ग के दिव्यांग (विशेष आवश्यकता वाले)…
सूरजपुर । कृषि विभाग द्वारा संचालित खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत सोनगरा में…
सूरजपुर । खरीफ सीजन को देखते हुए जिले में किसानों को खाद की निर्बाध आपूर्ति…
सूरजपुर । संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ के निर्देशन तथा कलेक्टर श्रीमती रेना…
सूरजपुर । ग्रीष्म ऋतु में जल स्तर गिरने से उत्पन्न पेयजल कठिनाई को दूर करने…
सूरजपुर । विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सूरजपुर जिले के भटगांव नगर पंचायत स्थित…