दुर्ग। भिलाई टाउनशिप के सेक्टर 4 स्थित सर्वेश्वर धाम मंदिर में बीती देर रात चोरी हो गई। चोरी करने पहुंचे आरोपी का पूरा विडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है। चोरी करने वाला आरोपी भी शिव भक्त है। उसने पहले भगवान की प्रतिमा को प्रणाम किया उसके बाद दानपेटी का ताला तोड़कर 50 हजार रुपए लेकर चला गया।
भिलाई भट्टी पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक मंदिर के पुजारी ने शिकायत दर्ज कराई की को अज्ञात आरोपी मंदर में चोरी करके चला गया है। पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने देखा कि मंदिर के अंदर सीसीटीवी कैमरा लगा हुआ है।
सिपाहियों ने जब कैमरे का फुटेज चेक किया तो रात 11 बजे एक आरोपी मंदिर में घुसता दिख रहा है। वो अपने साथ लोहे का राडनुमा कोई चीज लेकर पहुंचा था। उसने पहले मंदिर का चैनल और दरवाजे का ताला तोड़ा। उसके बाद लोहे की ग्रिल को पार करके वो भगवा की प्रतिमा के पास पहुंचा। इसके बाद दान पेटी का ताला तोड़कर उसमें से रुपए निकालकर ले गया।
सीसीटीवी फुटेज देखकर सिपाही भी दंग रह गए। उन्होंने बताया कि चोर भी भगवान का भक्त है। वो नंगे पैर मंदिर के अंदर प्रवेश किया। इसके बाद चोरी से पहले भगवान की प्रतिमा को प्रणाम किया और अपनी गलत करनी के लिए मांफी मांगा। उसके बाद उसने चोरी की घटना को अंजाम दिया।
भोपाल सहकारिता, खेल और युवा कल्याण मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से शनिवार को भोपाल में…
भोपाल भोपाल जिले के थाना कटारा हिल्स क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर…
भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा प्रदेशभर में संचालित "SAFE CLICK 2.0" साइबर जागरूकता अभियान के अंतर्गत…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना से स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा को बढ़ावा देने के…
भोपाल खेल एवं युवा कल्याण विभाग, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित "टैलेंट सर्च 2026-27" अभियान प्रदेश के…
भोपाल मछुआ कल्याण एवं मत्स्य विकास राज्यमंत्री नारायण सिंह पंवार ने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी…