CG : भतीजे के हत्यारे चाचा को हुई उम्रकैद की सजा …
बिलासपुर। पारिवारिक विवाद और पैतृक जमीन के झगड़े में अपने ही सगे भतीजे की बेरहमी से हत्या करने वाले चाचा को विशेष न्यायालय ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। विशेष न्यायाधीश लवकेश प्रताप सिंह बघेल की अदालत ने ग्राम चोरहादेवरी, रतनपुर निवासी सनत सूर्यवंशी को धारा 302 और 342 के तहत दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास व अर्थदंड से दंडित किया। अदालत ने अपने फैसले में स्पष्ट कहा कि यह मामला आत्मरक्षा का नहीं, बल्कि पूर्व नियोजित और क्रूर हत्या का है।
अभियोजन के अनुसार 18 फरवरी 2024 को जमीन और मोटरसाइकिल विवाद को लेकर सनत सूर्यवंशी अपने भतीजे अमित भार्गव को लगातार गालियां दे रहा था। दोपहर करीब 1:30 बजे खेत से नहाकर लौटे अमित ने विरोध किया तो सनत उसे बात करने के बहाने घर के भीतर ले गया और कमरे की कुंडी बंद कर दी। इसके बाद उसने स्टील के भारी पाइप से अमित के सिर, कान और पीठ पर ताबड़तोड़ 10 वार किए। हमले में अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। बाहर खड़ी पत्नी राजरागनी और मां उत्तरा बाई चीखें सुनकर दरवाजा पीटती रहीं, लेकिन आरोपी ने दरवाजा नहीं खोला। गंभीर हालत में अमित को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान 26 फरवरी को रायपुर के डीकेएस अस्पताल में उसकी मौत हो गई। सुनवाई के दौरान बचाव पक्ष ने आत्मरक्षा का तर्क दिया, जिसे अदालत ने खारिज कर दिया। कोर्ट ने एफएसएल रिपोर्ट, खून से सने कपड़े और जब्त स्टील पाइप को मजबूत वैज्ञानिक साक्ष्य मानते हुए आरोपी को दोषी ठहराया। घटना के बाद मौके पर पहुंची डायल-112 टीम ने ग्रामीणों की मदद से कमरे का दरवाजा तोड़ा। गवाहों ने दरवाजे के छेद से देखा था कि अमित लहूलुहान हालत में पड़ा था और आरोपी उसकी पीठ पर पैर रखकर बैठा था। खाली गैस सिलेंडर, कुल्हाड़ी और लोहे की रॉड की मदद से कुंडी तोड़कर पुलिस अंदर पहुंची और आरोपित को गिरफ्तार किया गया।
भोपाल मौजूदा वित्तवर्ष में हुई रजिस्ट्री में आधी आबादी की संपत्ति की हिस्सेदारी 65 फीसदी…
भोपाल मध्यप्रदेश में टाउनशिप और बड़े आवासीय प्रोजेक्ट्स के विकास को लेकर सरकार ने महत्वपूर्ण…
भोपाल भोपाल सिटी बसों से अब राजनीतिक दखल खत्म होने वाला है। यह सेवा अब…
रायपुर रायपुर मौसम केंद्र के मौसम वैज्ञानिक बीके चिंधालोरे ने बताया कि केरल में हर…
भोपाल भोपाल के रवींद्र भवन में सोमवार को मध्यप्रदेश राज्य वक्फ बोर्ड का राज्य स्तरीय…
भोपाल भोपाल के बहुचर्चित त्विषा शर्मा की दहेज हत्या के अपराध में आरोपी सास तथा…