बलरामपुर, जिले से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां वाड्रफनगर में एक भतीजे ने अपने ही चाचा की हत्या कर दी। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में दफना दिया था। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसारए यह पूरा मामला रघुनाथनगर थाना क्षेत्र के पण्डरी गांव का है। यहां भतीजे ने चाचा को मौत के घाट उतार दिया।
भतीजे ने पहले चाचा को शराब पिलाई और उसके बाद टांगी से वार कर दिया। इस घटना में युवक के चाचा की मौत हो गई। युवक ने हत्या के बाद अपने चाचा के शव को जमीन में ही दफना दिया था। इस वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मृतक के शव को जमीन से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं पुलिस ने आरोपी भतीजे को गिरफ्तार कर लिया है।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…