CG : भरतपुर जनदर्शन में 38 आवेदन हुए प्राप्त…

जनदर्शन में आवास, भूमि विवाद, मजदूरी और बंटवारे से जुड़े मामलों की अधिकता

एमसीबी, कलेक्टर डी. राहुल वेंकट के निर्देशन में अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने 19 अगस्त को भरतपुर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व कार्यालय कक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया। इस जनदर्शन में जिले के ग्रामीणों और शहरी नागरिकों ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपनी छोटी-बड़ी समस्याओं और शिकायतों को सीधे अपर कलेक्टर के समक्ष रखा। कुल 38 आवेदन प्राप्त हुए जिनमें आवास, भूमि विवाद, सहकारी समिति में गड़बड़ी, मजदूरी, पर्यावरण संरक्षण, नहर निर्माण, फर्जी हस्ताक्षर और बंटवारे से जुड़े मामलों सहित कई महत्वपूर्ण विषय शामिल रहे।

जनदर्शन में दुर्गाशंकर मिश्रा, अधिवक्ता सीताराम गुप्ता और आदित्य गुप्ता ने अपने प्रकरण प्रस्तुत किए। ग्राम खाड़ाखोह के नागरिकों ने शिकायत कि एक ही परिवार के कई सदस्यों को पीएम जनमन आवास की स्वीकृति और राशि आहरण की गई है। प्रमोद कंवर निवासी डोम्हरा ने पटानी जलाशय योजना अंतर्गत नहर निर्माण कार्य की जांच की मांग रखी। राहुल अहिरवार निवासी नोढ़िया ने केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) न बनने की समस्या बताई। रामचंद्र मौर्य निवासी भूमका ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़ा मामला प्रस्तुत किया। इसी प्रकार कलावती निवासी डोगरीटोला ने आपसी बंटवारे का मुद्दा उठाया, वहीं धुगुड बसोर निवासी माड़ीसरई ने भूमि पर जबरन कब्जे की शिकायत दर्ज कराई।


डोगरीटोला के मजदूरों ने मजदूरी दिलाए जाने की मांग की। राम वक्स सिंह निवासी कार्री ने बताया कि सहकारी समिति माड़ीसरई के प्रबंधक ने 6000 रुपये की राशि हड़प ली है। समस्त वन अधिकारी समिति निवासी दुधासी ने फर्जी हस्ताक्षर से जुड़े मामले को रखा। पतवाही ग्राम के सरपंच पर फर्जी मास्टर रोल एमआईएस बनाने का आरोप लगाया गया। इन सबके अलावा जमीन नामांतरण, बंटवारा, फौती, आय, जाति, निवास, पेंशन और राशन से संबंधित भी अनेक आवेदन प्राप्त हुए।


अपर कलेक्टर विनायक शर्मा ने सभी आवेदनों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण किया जाए। उन्होंने कहा कि जनदर्शन का उद्देश्य नागरिकों को न्याय दिलाना और उनकी समस्याओं का समाधान करना है।

kgnews

Recent Posts

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण को मिली नई गति : छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों को ₹10,021 करोड़ से अधिक की मदर सैंक्शन जारी

रायपुर  मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण (PMAY-G) के अंतर्गत छत्तीसगढ़ सहित 12 राज्यों…

4 hours ago
बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता का संदेश

रायपुर बीजापुर में रेड डॉट अभियान ने पकड़ी रफ्तार- गांव-गांव तक पहुँच रहा माहवारी स्वच्छता…

4 hours ago
गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

गुना के डायल-112 हीरोज सड़क दुर्घटना में घायल दो बुजुर्ग व्यक्तियों को त्वरित सहायता से पहुँचाया अस्पताल

भोपाल  गुना जिले के थाना राघौगढ़ क्षेत्र में डायल-112 जवानों की तत्पर एवं संवेदनशील कार्रवाई…

4 hours ago
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में मृत पाये गए नर बाघ का हुआ पोस्टमॉर्टम

भोपाल  बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व, उमरिया अंतर्गत पनपथा बफर क्षेत्र के ग्राम खेरवा टोला में 24…

4 hours ago
वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

वन मंत्री केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की

रायपुर वन मंत्री  केदार कश्यप ने किए मां दंतेश्वरी के दर्शन, प्रदेश की सुख-समृद्धि और…

4 hours ago
भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल में चार्जिंग पर लगा मोबाइल बना साइबर ठगी का जरिया, खाते से उड़े ₹1 लाख

भोपाल ऐशबाग में रहने वाले एक ऑटो इलेक्ट्रिक वर्कशाप संचालक साइबर ठगी का शिकार हो…

5 hours ago