जगदलपुर । भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शुक्रवार शाम ग्राम पंचायत आड़ावाल में आयोजित भागवत कथा एवं बंगीय समाज के अष्ट प्रहरी हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर विधिवत पूजा अर्चना कर क्षेत्रवासियों की सुख समृद्धि की कामना की। किरण देव ने ग्राम पंचायत आड़ावाल के दुर्गा मंडप में आयोजित भागवत कथा में शामिल होकर भागवत कथा का श्रवण किया। उन्होंने ने बंगीय समाज द्वारा आयोजित हरिनाम संकीर्तन में शामिल होकर पूजा अर्चना की।
बंगीय समाज द्वारा तीन दिवसीय हरिनाम संकीर्तन का आयोजन किया गया है। जिसमें शुक्रवार को हरिनाम संकीर्तन का विधिवत पूजा अर्चना कर शुभारंभ किया गया। इस आयोजन में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल होकर पूजा अर्चना की। साथ ही उन्होंने समाज के पदाधिकारियों व सदस्यों से भेंट मुलाकात कर चर्चा भी की। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि इस तरह के धार्मिक कार्यक्रमों से संस्कारों और परंपराओं का संरक्षण होता है तथा नई पीढ़ी में धर्म के प्रति निष्ठा बढ़ती है। किरण सिंह देव के साथ इन कार्यक्रमों में महापौर संजय पांडे, संग्राम सिंह, मंडल अध्यक्ष महेंद्र सेठिया, सुब्रतो विश्वास भी शामिल हुए।
रायपुर छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनी ने इस संबंध में तथ्यात्मक स्पष्टीकरण जारी करते हुए कहा…
रायपुर किसानों की आय बढ़ाने, तिलहनी फसलों के उत्पादन में वृद्धि करने और देश को…
भोपाल इंदौर जिले के थाना खजराना क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशील एवं तत्पर कार्रवाई…
रायपुर किसी भी परिवार के लिए अपना सुरक्षित और पक्का घर केवल चार दीवारों का…
भोपाल देश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के राष्ट्रीय संकल्प के तहत महिला एवं बाल…
रायपुर प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत घरों की छतों पर रूफटॉप सोलर संयंत्र…