छत्तीसगढ़

CG : भाजपा को फिर बहुमत, 46 सीटों पर आगे; सीएम भूपेश, सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष और 7 मंत्री पीछे

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव परिणाम के रुझान आने शुरू हो गए हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती जारी है। तीसरे चरण के वोटिंग के बाद भाजपा एक बार फिर सत्ता में वापसी करती दिख रही है। भाजपा 49 सीटों और कांग्रेस 39 सीटों पर आगे है। वहीं सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत सहित 7 मंत्री पीछे चल रहे हैं। डाक मत-पत्रों की गिनती के बाद खोले जाएंगे। पहले भिलाई और सबसे बाद में कवर्धा, पंडरिया, कसडोल, सारंगढ़, बिलाईगढ़, भरतपुर-सोनहत के परिणाम पता चलेंगे। प्रदेश की 90 सीटों के लिए 7 और 17 नवंबर को 2 चरणों में मतदान हुआ था। इन सीटों पर पूरे प्रदेश की नजर (नोट: सीटों से जुड़े आंकड़े लगातार अपडेट रहे हैं।) सीटमुकाबलाआगे/पीछेपाटनभूपेश बघेल (कांग्रेस) v/s विजय बघेल (भाजपा)भूपेश बघेल 484 वोटों से पीछेराजनांदगांवरमन सिंह (भाजपा) v/s गिरीश देवांगन (कांग्रेस)रमन सिंह 8400 वोट से आगेअंबिकापुरटीएस सिंहदेव (कांग्रेस) v/s राजेश अग्रवाल (भाजपा)टीएस सिंहदेव 403 वोटों से पीछेसक्तीडॉ. चरण दास महंत (कांग्रेस) v/s डॉ. खिलावन साहू (भाजपा)डॉ. चरण दास महंत 600 वोट से पीछेलोरमीअरुण साव (भाजपा) v/s थानेश्वर साहू (कांग्रेस)अरुण साव आगेचित्रकोटदीपक बैज (कांग्रेस) v/s विनायक गोयल (भाजपा)दीपक बैज आगेजांजगीर-चांपानारायण चंदेल (भाजपा) v/s व्यास नारायण कश्यप (कांग्रेस)व्यास नारायण कश्यप 306 वोटों से आगेकुरुदअजय चंद्राकर (भाजपा) v/s तारिणी चंद्राकर (कांग्रेस)अजय चंद्राकर 278 वोट से आगेरायगढ़​​ओपी चौधरी (भाजपा) v/s प्रकाश नायक (कांग्रेस)ओपी चौधरी 18000 वोटों से आगेरामानुजगंजरामविचार नेताम (भाजपा) v/s डॉ. अजय तिर्की (कांग्रेस)रामविचार नेताम 2932 वोटों से आगे। इन सीटों पर त्रिकोणीय मुकाबला सीटमुकाबलाआगे/पीछेकोटारेणु जोगी (जेसीसीजे) v/s प्रबल प्रताप सिंह (भाजपा) v/s अटल श्रीवास्तव (कांग्रेस)प्रबल प्रताप सिंह 6000 वोट से आगेकोंटाकवासी लखमा (कांग्रेस) v/s सोयम मुक्का (भाजपा) v/s मनीष कुंजाम (निर्दलीय)मनीष कुंजाम 1608 वोट से आगे निकले इन सीटों पर कांटे की टक्कर सीटमुकाबलाआगे/पीछेरायपुर दक्षिणबृजमोहन अग्रवाल (भाजपा) v/s महंत राम सुंदर दास (कांग्रेस)बृजमोहन अग्रवाल 1409 वोट से आगेकोंडागांवमोहन मरकाम (कांग्रेस) v/s लता उसेंडी (भाजपा)मोहन मरकाम 89 वोट से आगेखरसियाउमेश पटेल (कांग्रेस) v/s महेश साहू (भाजपा)उमेश पटेल 5634 आगेबिलासपुरअमर अग्रवाल (भाजपा) v/s शैलेष पांडेय (कांग्रेस)अमर अग्रवाल 9000 वोट से आगेआरंगशिव डहरिया (कांग्रेस) v/s खुशवंत साहेब (भाजपा)शिव डहरिया 1440 वोट से पीछे काउंटिंग अपडेट… छत्तीसगढ़ में सीएम भूपेश बघेल, डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अमरजीत भगत, मोहम्मद अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। खैरागढ़ में दूसरे राउंड की गिनती में ईवीएम हुई खराब। पहले राउंड में भी आई थी कुछ तकनीकी खराबी सरगुजा के लुंड्रा सीट से भाजपा को बढ़त, तीसरे राउंड में प्रबोध मिंज 7 हजार मतों से आगे दूसरे राउंड में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 484 वोट से पीछे। गृहमंत्री तामध्वज साहू पीछे बीजापुर में कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मंडावी आगे चल रहे हैं। विधानसभा अध्यक्ष चरण दास महंत, मंत्री अकबर, कवासी लखमा, रवींद्र चौबे, जय सिंह अग्रवाल, रुद्र कुमार पीछे चल रहे हैं। साजा सीट से मंत्री रविंद्र चौबे दूसरे राउंड में पीछे कवर्धा में कांग्रेस के मोहम्मद अकबर 1675 वोट से पीछे, पंडरिया में भाजपा की भावना बोहरा आगे पहले राउंड में बिलासपुर, बिल्हा, कोटा, तखतपुर, बेलतरा से भाजपा आगे, मस्तूरी सीट से कांग्रेस आगे कोरबा से मंत्री जयसिंह अग्रवाल पीछे, बीजेपी के लखनलाल आगे रामपुर से पूर्व गृहमंत्री और विधायक ननकीराम पीछे, कांग्रेस के फूलसिंह आगे रायपुर पश्चिम से पूर्व मंत्री और भाजपा प्रत्याशी राजेश मूणत आगे चल रहे हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को बहुमत पहले चरण में 78 और दूसरे में 75.08% वोटिंग हुई थी। चुनाव में 1181 प्रत्याशी मैदान में हैं। इनमें से 5 पोल में भाजपा सत्ता से 4 से 6 सीट दूर बताई जा रही थी। फिलहाल सभी 8 एग्जिट पोल कांग्रेस की दोबारा सत्ता में वापसी करवा रहे हैं। चुनाव मैदान में 155 महिलाएं भी चुनाव में भाजपा-कांग्रेस सहित अन्य दलों और निर्दलीय मिलाकर 1181 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला होगा। पहले चरण में 223 प्रत्याशियों में 198 पुरुष और 25 महिलाएं हैं। वहीं दूसरे चरण में 958 उम्मीदवारों में 827 पुरुष और 130 महिलाएं चुनावी मैदान में हैं। भाजपा ने इस बार 15 और कांग्रेस से 18 महिलाओं को टिकट दिए हैं। पिछले चुनाव यानी 2018 में 132 महिला प्रत्याशी चुनाव में उतरी थीं, लेकिन इनमें से सिर्फ 13 को ही जीत मिली। भाजपा ने तब 14 महिलाओं को टिकट दिया, जिसमें सिर्फ 1 को जीत मिली, वहीं कांग्रेस की 13 में से 10 महिला प्रत्याशी जीतकर विधानसभा पहुंची थी। 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने की वोटिंग छत्तीसगढ़ में दो चरणों में हुए मतदान में कुल 1 करोड़ 55 लाख 61 हजार 460 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनमें 77 लाख 48 हजार 612 पुरुष और 78 लाख 12 हजार 631 महिला मतदाता शामिल हैं। ऐसे में वोटर महिलाओं की संख्या पुरुष मतदाताओं से अधिक है।​​​​​​ महिलाओं का मतदान में बड़ा योगदान विधानसभा चुनाव में 2 करोड़ 3 लाख 60 हजार 240 वोटर इस बार थे। पुरुषों की तुलना में महिलाएं आगे बढ़ गई हैं। पुरुषों के 1003 वोटर हैं तो आनुपातिक तौर पर महिला वोटरों की संख्या 1012 है। इस बार प्रदेश में 50 सीटों पर पुरुषों से अधिक महिलाओं ने मतदान किया है। 51 सीटों पर महिला वोटर निर्णायक इस बार चुनाव में 51 सीटों पर महिला वोटर्स का वर्चस्व रहा। यहां महिलाओं ने सबसे ज्यादा मतदान किया। हालांकि 53 सीटों पर महिला मतदाताओं की संख्या पुरुषों से ज्यादा है। इनमें 23 आदिवासी के लिए रिजर्व सीटें हैं, जबकि 2 SC वर्ग के लिए रिजर्व हैं। शेष 28 सीटें सामान्य वर्ग की हैं। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 70 सीटों पर 75.08% वोटिंग हुई है। गरियाबंद की बिंद्रानवागढ़ में नक्सलियों ने पोलिंग पार्टी पर हमला कर दिया। इस दौरान IED ब्लास्ट में ITBP का एक जवान शहीद हो गया है। वहीं, बलौदाबाजार में मतदान की लाइन में लगी एक महिला की हार्ट अटैक से मौत हुई है छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए पहले चरण में 20 सीटों पर मतदान 7 नवंबर को खत्म हो गया। निर्वाचन आयोग ने बुधवार देर रात मतदान के अंतिम आंकड़े जारी कर दिए। इसके अनुसार, 78% मतदान हुआ है। इससे पहले मंगलवार शाम 5 बजे तक मतदान का प्रतिशत 70.87 बताया गया था।

kgnews

Share
Published by
kgnews

Recent Posts

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने नवा रायपुर में विकास कार्यों का किया निरीक्षण

रायपुर  वित्त मंत्री  ओपी चौधरी ने आज नवा रायपुर में संचालित महत्वपूर्ण विकास कार्यों का…

3 hours ago
रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

रक्षा उत्पाद की 3 एमएसएमई इकाइयों ने डिफेंस टेक भारत 2026” में किया मध्यप्रदेश का प्रतिनिधित्व

भोपाल  मध्यप्रदेश की रक्षा उत्पाद से जुड़ी 3 एमएसएमई इकाइयों ने बेंगलुरु में संपन्न हुए…

3 hours ago
केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण

केन्द्रीय विद्युत सचिव पंकज अग्रवाल ने किया संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर का निरीक्षण

भोपाल  भारत सरकार के विद्युत सचिव  पंकज अग्रवाल ने संजय गांधी ताप विद्युत गृह बिरसिंगपुर…

4 hours ago
सादगी और मितव्ययिता का संदेश, जनसेवा का अटल संकल्प

सादगी और मितव्ययिता का संदेश, जनसेवा का अटल संकल्प

भोपाल  मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने शनिवार को सादगी से जनसेवा की एक अलग मिसाल…

4 hours ago
बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

बेहतर विभागीय समन्वय से कार्यों में लाएं तेजी : सचिव बंसल

रायपुर.  लोक निर्माण विभाग के सचिव  मुकेश कुमार बंसल ने आज मुंगेली जिले का दौरा…

4 hours ago
शुभ-लाभ” भारतीय अर्थचिंतन का मूल दर्शन है, जीवन-दर्शन का शाश्वत आधार है : मंत्री परमार

शुभ-लाभ” भारतीय अर्थचिंतन का मूल दर्शन है, जीवन-दर्शन का शाश्वत आधार है : मंत्री परमार

भोपाल उच्च शिक्षा, तकनीकी शिक्षा एवं आयुष मंत्री  इन्दर सिंह परमार ने कहा कि चार्टर्ड…

4 hours ago