कोण्डागांव । जिले के केशकाल से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी ही भाभी की हत्या कर दी। जिसके बाद आरोपी देवर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी का माहौल हो गया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, घटना विश्रामपुरी थाना क्षेत्र के ठेंगापारा की है। बताया जा रहा है कि देवर और भाभी का कुछ बात को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद सनकी देवर ने अपनी भाभी की हत्या कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही पुलिस घटना स्थल पहुंची तब तक आरोपी फरार हो गया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। इधर घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैली हुई है। पुलिस आसपास और परिजनों से घटना की पूछताछ कर रही है और आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।
जांजगीर-चांपा. जिले में प्रशासनिक व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने…
भोपाल मध्य प्रदेश में दक्षिण-पश्चिम मानसून की प्रगति धीमी पड़ने से कृषि क्षेत्र में चिंता…
नशे के खिलाफ प्रदेशव्यापी जनअभियान शुरू, 26 जून तक चलेगा नशा मुक्त भारत सप्ताह नशा…
छत्तीसगढ़ शराब व्यसन मुक्ति अभियान की राज्य स्तरीय समीक्षा बैठक सम्पन्न भारत माता वाहिनी योजना…
120 हेक्टेयर में सिंचाई, भू-जल संवर्धन और पेयजल को मिलेगा लाभ रायपुर, छत्तीसगढ़ शासन, जल संसाधन…
बिलासपुर. छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम अरुण साव ने बिलासपुर में बहतराई स्थित स्वर्गीय बीआर यादव…