छत्तीसगढ़

CG : भारी बारिश के चलते केलो डैम के 4 गेट खोले गए

रायगढ़। बीती रात से हो रही भारी बारिश के चलते केलो डैम से जल निकासी के लिए 4 गेट खोले जा रहे हैं। इस बारे में जानकारी देते हुए ईई केलो परियोजना मनीष गुप्ता ने बताया कि केलो के 4 गेट 25-25 सेमी खोले जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि केलो डैम से छोड़ा जा रहा पानी नदी के रास्ते निकल जायेगा हालांकि पानी के बहाव के चलते मरीन ड्राइव और चक्रपथ और नदी से लगे मार्गों में पानी भरने की संभावना हो सकती है। कलेक्टर कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त, एसडीएम रायगढ़ और नगर पुलिस अधीक्षक को जरूरी ऐहतियाती इंतजाम करने के लिए निर्देश किया है।

उन्होंने लोगों से मरीन ड्राइव और चक्रपथ से आवाजाही के दौरान सतर्कता बरतने और सतह पर पानी आने पर वहां से आवागमन न करने की अपील की है। इसके साथ ही पानी के तेज बहाव को देखते हुए सुरक्षा की दृष्टि से नहाने या किसी अन्य प्रयोजन से नदी में नहीं उतरने की भी अपील लोगों से की गई।

जलभराव से राहत के लिए नगर निगम की टीमें प्रभावित इलाकों में जुटी

शहर में बीती रात से भारी बारिश के चलते कई जगहों पर जल भराव की स्थिति निर्मित हुई है। कलेक्टर श्री कार्तिकेया गोयल ने नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी को प्रभावित इलाकों में आपदा राहत कार्यों के लिए निर्देशित किया है।

नगर निगम की टीम सुबह 07 बजे से ही प्रभावित इलाकों में जल निकासी की व्यवस्था बनाने में जुटा हुआ है। नगर निगम आयुक्त श्री सुनील कुमार चंद्रवंशी ने बताया कि नगर निगम अधिकारी-कर्मचारी सहित सफाई अमले सहित 200 से अधिक लोगों को टीमों में बांटकर काम किया जा रहा है। 4 जेसीबी और 1 पोकलेन भी लगाई गई हैं। शहर में वार्ड नंबर 02 धांगरडीपा, वार्ड नंबर 03 संजय मैदान के पीछे, खेत पारा, बंगला पारा, भगवानपुर, वृंदावन कॉलोनी के पीछे, पैठु डबरी इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था के लिए टीमें काम कर रही है। जिससे जल भराव की समस्या को दूर किया जा सके।

नगर निगम आयुक्त चंद्रवंशी ने बताया कि धांगरडीपा, पैठू डबरी, खेत पारा, रेलवे अंडर ब्रिज में निकासी की व्यवस्था बना कर जल जमाव दूर किया गया है। विनोबा नगर और मोदी नगर में जल निकासी के लिए काम किया जा रहा है। जहां नालियों से पानी निकालने की व्यवस्था में दिक्कत होगी वहां पम्प के माध्यम से पानी खाली करने की तैयारी भी रखी गई है। उन्होंने आगे बताया कि अभी पूरे शहर में जहां-जहां जल भराव की स्थिति है उसे दूर करने के लिए कार्य किया जा रहा है। लोगों को यदि शिफ्ट करने की जरूरत हुई तो सामुदायिक भवनों में उसकी तैयारी भी रखी गई है।

kgnews

Recent Posts

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

खरीदे गए गेहूँ में पायी गई कमी के कारणों की पहचान करने के लिये जिला उपार्जन समितियों दिये निर्देश

भोपाल  रबी विपणन वर्ष 2026-27 में गेहूं खरीदी के बाद खरीदे गये गेहूं में कमी…

10 hours ago
पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

पुलिस सैलरी पैकेज योजना से दिवंगत पुलिसकर्मियों के परिवारों को मिला आर्थिक संबल

भोपाल मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों के कल्याण तथा उनके परिवारों की आर्थिक…

10 hours ago
पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

पुलिस परिवहन शोध संस्थान का प्रदेशव्यापी विशेष स्कूल बस चेकिंग अभियान

भोपाल  प्रदेश में स्कूली बच्चों की सुरक्षित एवं व्यवस्थित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से…

10 hours ago
उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने “जोहार जगन्नाथ रथ” को झंडा दिखाकर किया रवाना

रायपुर श्रद्धालुओं की मनोकामनाओं और प्रार्थनाओं को जगन्नाथ धाम तक पहुंचाएगी रथ उप मुख्यमंत्री  अरुण…

10 hours ago
बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

बस्तर की मातृशक्ति आज समाज में बदलाव की सशक्त वाहक- वन मंत्री केदार कश्यप

रायपुर  बस्तर संभाग मुख्यालय स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी सभागार में गुरुवार को आयोजित 'दीदी…

11 hours ago