बिलासपुर । भालू के आक्रामक होने के कारण उच्चाधिकारियों ने रेस्क्यू करने के निर्देश दिए। रेस्क्यू दल ने कुछ घंटे की मशक्कत के बाद भालू को ट्रैंक्यूलाइजर गन से बेहोश कर दिया। बेहोश भालू के शरीर की जांच में चार जगहों पर टांगी से हमले के निशान मिले हैं।
जख्म गहरा होने के कारण भालू को उपचार के लिए रविवार की देर रात कानन पेंडारी जू लाया गया है। वन्य प्राणी चिकित्सक पीके चंदन घायल भालू का उपचार कर रहे थे। सोमवार की रात 10:30 बजे अचानक तबीयत बिगड़ने लगी। इस पर जू प्रबंधन हरकत में आया और उसकी जान बचाने के लिए हर संभव प्रयास किए। लेकिन , आधे घंटे बाद रात 11 बजे के करीब उसने दम तोड़ दिया।
बताया जा रहा है कि घाव गहरा था। बुरी तरह जख्मी होने के कारण उसकी जान चली है। रात में ही जू प्रबंधन ने अधिकारियों को जानकारी दी। जिस पर अचानकमार बायोस्फियर रिजर्व के संचालक व डिप्टी डायरेक्टर यूआर गणेश, एसडीओ भोपाल सिंह राजपूत व अन्य पहुंच गए। अभी जू के वन्य प्राणी चिकित्सलाय में पोस्टमार्टम की तैयारी चल रही है। पीएम के बाद जू में भालू का अंतिम संस्कार किया जाएगा। मृत भालू नर था और उसकी उम्र नौ से 10 साल थी।
रायपुर शासन प्रशासन की सबसे बड़ी जिम्मेदारी जनसमस्याओं का संवेदनशील, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण…
रायपुर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आमजनो की समस्याओं के त्वरित निराकरण के उद्देश्य से…
भोपाल भोपाल जिले के थाना अशोका गार्डन क्षेत्र में डायल-112 जवानों की संवेदनशीलता एवं तत्पर…
रायपुर भारत सरकार के केबिनेट सचिव डॉ. टी.व्ही.सोमनाथन ने आज नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंस…
रायपुर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आज बिलासपुर प्रवास के दौरान…
रायपुर विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर राज्यपाल श्री रमेन डेका ने प्रदेशवासियों से पर्यावरण…