बालोद जंगल गए एक अधेड़ पर भालू ने हमला कर दिया. भालू ने अधेड़ की एक आंख निकाल दी. जिससे शख्स गंभीर रूप से घायल हो गया. ये घटना गुरुर वन परिक्षेत्र के हितेकसा गांव की है. घायल को वन विभाग की गाड़ी से गुरुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया. इलाज के बाद मरीज को जिला अस्पताल धमतरी रेफर कर दिया गया है. फिलहाल उसकी हालत नाजुक बताई जा रही है. जानकारी के मुताबिक अधेड़ गांव के आस पास ही घूमता रहता था. वो गांव से लगे जंगल की तरफ देर शाम को गया हुआ था. जहां भालू ने अधेड़ पर हमला कर दिया. जिससे अधेड़ गम्भीर रूप से घायल हो गया. भालू ने अधेड़ के चेहरे को बुरी तरह से नोच दिया. साथ ही उसकी एक आंख भी भालू ने नोच कर निकाल ली थी. ग्रामीणों को जैसे ही सूचना मिली तो जंगल से अधेड़ को गांव लाया गया और वन विभाग को सूचना दी गई. जैसे ही वन विभाग को सूचना मिली मौके पर पहुंची टीम अपनी गाड़ी से ही घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गई.
बलरामपुर। बलरामपुर पुलिस विभाग में प्रशासनिक कसावट और कार्यक्षमता बढ़ाने के उद्देश्य से बड़ा फेरबदल…
राजनांदगांव| शहर में कई निर्माणाधीन और लंबे समय से अधूरे पड़े स्थलों पर कचरा डंप…
रायपुर। राजधानी रायपुर के तेलीबांधा थाना क्षेत्र में पुलिस पेट्रोलिंग टीम के साथ वाद-विवाद और…
राजनांदगांव| ठाकुर प्यारेलाल चौक से गठुला तक सड़क के कई हिस्सों में पर्याप्त रोशनी नहीं…
राजनांदगांव| कलेक्ट्रेट के पास एटीएम बूथ के सामने सड़क किनारे नाली पर गड्ढा लोगों के…
रायपुर। राजधानी रायपुर से लगे मंदिर हसौद थाना क्षेत्र में मंगलवार रात लूट की बड़ी…