CG : भिखारी ने किया सुसाइड, तांत्रिक क्रिया के चक्कर में खुद का गला रेता …

बिलासपुर। एक शख्स ने तंत्र-मंत्र के चक्कर में चाकू से खुद का गला काट लिया। पूजा रूम में खून से लथपथ उसकी लाश देख बहू की चीखें निकल गई। 4 महीने पहले भी उसने अपना हाथ काटा था। घटना पचपेड़ी थाना क्षेत्र की है। दरअसल, ग्राम जोंधरा निवासी चंदन नट (45) भीख मांगकर अपने और परिवार का गुजर-बसर करता था।

रोज की तरह वो मंगलवार को भीख मांगने निकला था। शाम करीब 6 बजे वह घर लौटा। इस दौरान अपने बड़े भाई के साथ बैठकर बीड़ी पीते हुए काफी देर तक बातचीत की। भाई के जाने के बाद वह अपने घर के अंदर पूजा कमरे में चला गया।

इसके बाद शाम करीब 7 बजे चंदन की बहू किसी काम से घर के पूजा कमरे की ओर गई। इस दौरान अंदर कमरे में चंदन खून से लथपथ पड़ा था। उसे देखकर वो चीख पड़ी। बहू की आवाज सुन उसका बेटा सुल्तान और परिवार के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। चंदन को घायल समझकर परिजन आनन-फानन में अस्पताल लेकर गए। लेकिन, तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। उन्होंने इस घटना की जानकारी पचपेड़ी पुलिस को दी। खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिलासपुर से डॉग स्क्वायड और फोरेंसिक एक्सपर्ट को बुलाया गया। रात होने की वजह से शव को घटनास्थल पर ही रखवाया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड की टीम ने बुधवार सुबह घटना की बारीकी से जांच की। फिर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया।

kgnews

Recent Posts

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

गढ़चिरौली में माओवादियों की गुप्त हथियार फैक्ट्री का भंडाफोड़, जंगल में जमीन के नीचे छिपा था जखीरा

रायपुर  नक्सल मोर्चे पर मुस्तैद सुरक्षा बलों को माओवादियों के खिलाफ एक और बड़ी और…

25 minutes ago
बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बहू की सड़क हादसे में मौत, कोर्ट ने सास को दिलाया ₹18 लाख का मुआवजा

बिलासपुर मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण की पीठासीन अधिकारी मनीषा ठाकुर की अदालत ने सड़क हादसे…

47 minutes ago
ट्विशा केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाजी से रोका

ट्विशा केस पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, दोनों पक्षों को मीडिया में बयानबाजी से रोका

भोपाल   ट्विशा शर्मा की मौत मामले में सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई है।…

57 minutes ago
राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव : मुरूम एवं चूना पत्थर गिट्टी खनिज का उत्खनन एवं परिवहन करने पर 1 जेसीबी, 2 हाईवा एवं 1 माजदा जप्त ….

राजनांदगांव । कलेक्टर जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार खनिज विभाग द्वारा जिले में खनिज का अवैध…

1 hour ago
एयरपोर्ट पर Reel और Video Shooting पर रोक, DGCA की नई गाइडलाइन लागू

एयरपोर्ट पर Reel और Video Shooting पर रोक, DGCA की नई गाइडलाइन लागू

 रायपुर  एयरपोर्ट परिसर में रील, वीडियो और फोटो बनाकर इंटरनेट मीडिया पर पोस्ट करने वालों…

1 hour ago
राजनांदगांव : खनिज विभाग की कार्रवाई में रेत एवं चूना पत्थर, गिट्टी का अवैध परिवहन करने पर 4 हाईवा जप्त …