CG : भिलाई की बसाहट बचाने घर-घर जाएंगे देवेंद्र यादव, सेक्टर-2 से शुरू करेंगे जनसंपर्क अभियान …
भिलाई । भिलाई इस्पात संयंत्र (बीएसपी की टाउनशिप, सेक्टर-9 अस्पताल और मैत्री बाग के भविष्य को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव मंगलवार से जनसंपर्क अभियान शुरू करेंगे। अभियान की शुरुआत सेक्टर-2 से होगी, जहां वे घर-घर जाकर लोगों से मुलाकात करेंगे और भिलाई की बसाहट बचाने के लिए समर्थन मांगेंगे।
विधायक ने गत दोनों मीडिया से चर्चा में कहा कि बीएसपी प्रबंधन ने पहले सेक्टर-9 अस्पताल को न बेचने और न ही निजी संस्था को लीज पर देने का आश्वासन दिया था। साथ ही टाउनशिप और मैत्री बाग की मूल बसाहट को सुरक्षित रखने की बात भी कही गई थी। उनका आरोप है कि छह माह बाद भी इस दिशा में कोई स्पष्ट पहल नहीं हुई है। वहीं, टाउनशिप के रहवासियों को नोटिस मिलने से लोगों में असुरक्षा और भविष्य को लेकर चिंता बढ़ी है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि वे उन परिवारों से सीधे संवाद करेंगे जिन्हें नोटिस मिले हैं। जनसमर्थन के आधार पर इस मुद्दे को व्यापक जनआंदोलन का रूप दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन पूरी तरह गांधीवादी और लोकतांत्रिक तरीके से चलेगा।
विधायक का कहना है कि भिलाई केवल एक औद्योगिक शहर नहीं, बल्कि देश के विभिन्न राज्यों से आए लोगों की साझा संस्कृति और वर्षों की बसाहट का प्रतीक है। इसे किसी भी कीमत पर उजड़ने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यदि जरूरत पड़ी तो इस लड़ाई के लिए हर स्तर पर संघर्ष करेंगे।
छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को मिलेगा मंच, वार्षिक आयोजनों के लिए कलाकारों से आवेदन आमंत्रित…
भोपाल पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने कहा है कि…
रायपुर मुख्यमंत्रीविष्णु देव साय के नेतृत्व में ग्रामीण विकास और रोजगार को बढ़ावा देने की…
नवीन श्रम संहिताएं श्रमिकों को अधिक से अधिक लाभ दिलाएंगी : श्रम मंत्री पटेल नियमों…
रायपुर मुख्य सचिवविकासशील की अध्यक्षता में आज मंत्रालय महानदी भवन में वरिष्ठ सचिवों की उच्चस्तरीय…
पंचायतों को बनाए आत्मनिर्भर और रोजगारोन्मुखी : मंत्री पटेल ग्रामीण विकास योजनाओं का लाभ अंतिम…